आपके सितारेः गुरुवार, 21 अगस्त 2025 का राशिफल

21 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 20, 2025 - 22:39
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 21 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- परिवार के साथ सुखद और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका था, पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। जिन जातकों का काम विदेशी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, विशेष रूप से लाभ मिलेगा। किसी महिला सहकर्मी या संबंधी के द्वारा फायदा होगा। शौक-श्रृंगार की बातों में रुचि रहेगी। शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत में थोड़ी नरमी रह सकती है। खान-पान में संयम रखें। बच्चों और परिवार की ओर से खुशी और सहयोग मिलेगा। कोई अटका लेन-देन पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- कारोबारी जातकों को शाम के समय अचानक ही लाभ बढ़ने से खुशी होगी। उलझन और परेशानी का समाधान होगा। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा। काम की व्यस्तता बनी रहेगी। घर-परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दिन के पहले भाग में सेहत में नरमी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करें। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में चतुराई से सफलता मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं को मात देंगे। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- दोस्तों से सहयोग और लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेंगे। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- काम में सफलता मिलेगी। मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। शिक्षा के मामले में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सलाह है कि दिखावे से दूर रहें, नहीं तो बजट से बाहर खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- सेहत के प्रति सजग रहना होगा। कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नई समस्या या चुनौती आ सकती है। घर-परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से अच्छी खबर और अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी आ सकती है। किसी सहकर्मी की वजह से तनाव हो सकता है। आर्थिक योजना सफल होगी। संपत्ति से जुड़ा मामला है तो सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। अधूरा काम पूरा हो जाने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। करियर में प्रगति होगी और प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में कमाई का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कोई अटका काम किसी के सहयोग से पूरा होगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- आर्थिक प्रयास सफल होंगे और बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश में फायदा होगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। घर-परिवार में परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- रुचिकर काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम समय पर पूरा होगा जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

-22 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी पूर्वाह्न 11:55 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 12:16 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:16 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः वरियान अपराह्न 02:35 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:54 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:49 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पिठोरी अमावस्या, भाद्रपद अमावस्या, दैव सावर्णि अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor