आपके सितारेः शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 का राशिफल

22 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 21, 2025 - 22:48
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- आर्थिक मामलों में आज दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। किसी साहसिक फैसले से लाभ होगा। सुख साधनों की चाहत बढ़ने से खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन परेशानी नहीं होगी। आयात-निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का मौका मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। प्रॉपर्टी के संबंधित काम में फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा हो तो पक्ष मजबूत रहेगा। प्रेम संबंध में तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- काम पर बेहतर फोकस रहेगा। प्रबंधन क्षमता और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। वैवाहिक जीवन सकारात्मक रहेगा, जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और लाभदायक डील मिलेगी। सुख साधनों का लाभ मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। लव लाइफ प्रेमपूर्ण रहेगी। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कामकाज और कार्यकुशलता से अधिकारीगण प्रसन्न होंगे। रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। आर्थिक मामलों में योजना और प्रयास का लाभ मिलेगा। सरकारी काम में कुछ उलझन का सामना होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अल्पकालिक निवेश का लाभ मिलेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। दिन रोमांटिक बीतेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- पूर्व संपर्क और परिचय का लाभ मिलेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। जबतक पूछा न जाए, प्रतिक्रिया देने से बचें। खर्च पर ध्यान दें। अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- काम समय पर पूरा होगा। किसी वजह से मानसिक उलझन का सामना होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज संबंधी यात्रा सफल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- अधूरी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। स्वर्ण और बचत योजना में निवेश फायदेमंद रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन होगा। सरकारी क्षेत्र में काम बनने में परेशानी आएगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। पुरानी समस्याओं की अनदेखी न करें। परिवार के सहयोग से लाभ होगा। शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- आर्थिक प्रयास में लाभ मिलेगा। कमाई बढ़ाने के लिए नए स्रोत तलाश सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर टीम वर्क से लाभ मिलेगा। पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात होगी। ज्वेलरी और धातु संबंधित काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः  9893118788

-23 अगस्त 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: अमावस्या पूर्वाह्न 11:35 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:54 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः परिघ अपराह्न 01:20 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:54 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:48 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: वृषभोत्सव, पोला, भाद्रपद अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: अर्द्धरात्रि 12:54 बजे पर समाप्त।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor