आपके सितारेः सोमवार, 01 दिसंबर 2025 का राशिफल

01 दिसम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02, दिसम्बर 2025 का पंचांग भी।

Dec 1, 2025 - 01:10
 0
आपके सितारेः सोमवार, 01 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष

लाभ कमाने के लिए आज जोखिम से न घबराएं, जिस काम में परेशानी हो सकती है उसका बाद में कुछ लाभ जरूर मिल सकता है। धन की आमद संतोषजनक हो सकती है। दांपत्य जीवन में आज सुख की कमी रहेगी, धैर्यपूर्वक दिन बिताने पर रात के बाद वातावरण स्वतः बदल जाएगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ

आज विपरीत लिंग के आकर्षण और अमर्यादित भाषा के प्रयोग से बचना होगा। शत्रुओं की भी वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र से आश्चर्यजनक लाभ संभव है। जिस काम से कोई उम्मीद न हो, वही कार्य लाभ दे सकता है। सहकर्मियों के प्रति नरम व्यवहार रखें, छोटी-छोटी बातों पर शक परेशानी में डाल सकता है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन

आज दिनचर्या अन्य दिनों की तुलना में धीमी रहेगी। एक कार्य में देरी होने पर अन्य कार्य अव्यवस्थित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के साथ आसपास के लोग भी काम में देरी करेंगे। मैदान पर परिस्थितियां पल-पल बदलेंगी—एक पल लाभ की संभावना, अगले ही पल निराशा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क

संतान के कारण घर में समस्या रहेगी। बच्चों का अप्रत्याशित या उद्दंड व्यवहार मन को उदास कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुशल व्यवहार और निर्णय क्षमता सबको पसंद आएगी। किसी की चापलूसी करने या अपमानजनक कार्य करने से ही लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह

कार्य स्थल पर कुछ लोग उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। सहकर्मी और अधिकारी बेवजह बोझ डाल सकते हैं। संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से दिनभर की उलझनें दूर होंगी। दोपहर तक समय व्यर्थ भागदौड़ में जाएगा, उसके बाद लाभ के योग।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या

कार्य स्थल पर किसी पुराने संपर्क से मिली सहानुभूति जीवन में नई राह दिखा सकती है। व्यापारियों को अधूरे कार्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। धन लाभ थोड़ा-थोड़ा करके होगा, इसलिए सतर्कता आवश्यक। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला

कार्यक्षेत्र में विलंब होगा लेकिन थोड़ी देर में स्थिति संभल जाएगी। किसी परिचित को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, खराब स्थिति के बावजूद परोपकारी स्वभाव मदद करने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक

काम निकालने में परिवार का सहयोग मिलेगा, अनजाने में किसी सदस्य को नुकसान भी हो सकता है। स्वभाव में दिखावे की भावुकता से कोई भी काम से मना नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलेगा और धन की आमद होगी। मौसम संबंधी रोग सम्भव।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु

दोपहर तक व्यर्थ कार्यों में उलझन रहेगी। मध्याह्न के बाद किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से सहयोग मिलने पर योजनाएँ दिशा पाएंगी। धन की आमद आवश्यकता से कम होगी। किसी काम से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर

व्यापार और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सफलता के लिए अधिक मेहनत आवश्यक होगी। मन विचलित रह सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को शुभ समाचार या लाभदायक अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ

कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। धैर्य और संयम से सभी समस्याओं का सामना सफलतापूर्वक होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल। व्यापार में लाभ और किसी सुखद सूचना से मन प्रसन्न।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन

व्यापार में कमाई बढ़ेगी, लेकिन खर्च पर कंट्रोल आवश्यक। शाम को परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव। जीवनसाथी के साथ प्रेम व तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल– 9893118788

02 दिसंबर 2025 का पंचांगः

वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी अपराह्न 03:57 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: दिनरात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र रात्रि 08:51 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः वरियान रात्रि 09:08 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग, अमृतसिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:51 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: मोक्षदा एकादशी पारण, मत्स्य द्वादशी, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 08:51 बजे पर समाप्त।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor