आपके सितारेः सोमवार, 08 दिसंबर 2025 का राशिफल
08 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की स्थिति। गोल्ड, कॉपर या खाद्य वस्तुओं के कारोबार में कमाई में उछाल संभव। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने का संयोग। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता की आवश्यकता, मन विचलित रह सकता है।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1
वृषभ
वाद-विवाद से दूरी रखना बेहतर। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्य पर ध्यान केंद्रित रखने का संकेत; नकारात्मक चर्चाओं से बचाव आवश्यक। बिजनेस में कमाई सामान्य स्तर पर। हेल्थ और फिटनेस (जिम आदि) से जुड़े व्यवसायों के लिए अनुकूल दिन।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2
मिथुन
कार्यस्थल पर संतुलन और परिवार का समर्थन मिलता रहेगा। धर्म, कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ी हुई रहेगी। वरिष्ठजनों का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में अनुकूलता। खर्च बढ़े रहेंगे और इन्हें रोकना कठिन।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
कर्क
नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग। बिजनेस में लाभ की स्थिति मजबूत। व्यवहार और वाणी से लाभ मिलने के योग। किसी मित्र या सगे-संबंधी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने की संभावना। लव लाइफ में भी अनुकूलता। स्वास्थ्य में सावधानी आवश्यक।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9
सिंह
मन में किसी बात को लेकर उलझन संभव। किसी भी निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना हितकर। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस में भाग्य साथ देगा, किंतु तकनीकी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5
कन्या
आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत। मनोबल ऊँचा रहेगा। छात्र पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय। घर-परिवार में अनुकूलता।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6
तुला
प्रभावशाली लोगों से मिलने का योग। राजनीतिक संपर्क से लाभ संभव। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। व्यापार में लाभनीय स्थिति। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता। नया कार्य शुरू करने का संयोग।
भाग्यशाली रंग — केसरी, भाग्यशाली अंक — 6
वृश्चिक
सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का अच्छा सहयोग। स्वर्णकारी और वस्त्र व्यापारियों के लिए लाभकारी स्थिति। आर्थिक लाभ के योग। वाहन और बिल्डिंग मटेरियल कारोबार को भी फायदा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9
धनु
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर स्थिति। पेंडिंग कार्यों को निपटाने में सफलता। घर या प्रॉपर्टी में निवेश योजनाएँ लाभकारी। मित्र सहायता से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में उत्साह प्रियजन को आश्चर्यचकित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग — क्रीम, भाग्यशाली अंक — 3
मकर
कारोबार में लाभ के संकेत। बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत का अनुकूल समय। पुराना अटका हुआ माल निकलने से राहत। होटल और किराना कारोबारी लाभ में रहेंगे। कानूनी मामलों में सतर्कता आवश्यक।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8
कुम्भ
संतान संबंधी मामलों को लेकर चिंता संभव। वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति, किंतु संयम और वार्ता से समाधान। कम बोलने और अधिक सुनने का सूत्र शांति प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7
मीन
कोई कार्य बनते-बनते रुक सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़े रहेंगे। अनचाहे व्यय परेशान कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता का अवसर। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-09 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: पंचमी अपराह्न 02:28 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी का आरम्भ।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:22 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:22 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः इंद्र अपराह्न 02:33 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:32 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:56 बजे,
सूर्यास्तः सायं 5:26 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।