आपके सितारेः गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 का राशिफल

18 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 17, 2025 - 22:48
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेषः-
कुछ अनचाहे खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं। मन को स्थिर रखकर कार्य करना आवश्यक रहेगा। मानसिक विचलन बना रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाना हितकर रहेगा। हड्डियों से संबंधित परेशानी की आशंका है। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से संतोषजनक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभः-
नौकरी में दिन सुचारू रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ के साथ सुख और आनंद प्रदान करेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं पुण्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुनः-
बुद्धि और धैर्य से सभी विषयों को बेहतर ढंग से संभालने में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता का समाधान होगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्कः-
कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और गंभीर रहने की आवश्यकता रहेगी। छोटी सी चूक परेशानी दे सकती है। नौकरी में दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखना उचित रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचाव जरूरी है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंहः-
अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में बजट पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा, अनावश्यक खर्च संभव हैं। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्याः-
साहसिक निर्णय लाभ दिला सकते हैं। वाणी और व्यवहार कुशलता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार में परिश्रम और योजनाओं का फल प्राप्त होगा। पूर्व निवेश से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुलाः-
दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। बुद्धि और कार्यकुशलता लाभ दिलाएगी। उपहार की प्राप्ति संभव है। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिकः-
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक रहेगा। जल्दबाजी और भावुकता से हानि संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अनचाहे व्यय बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनुः-
सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में दिए गए सुझावों को सराहा जाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकरः-
पूर्व में दिए गए साक्षात्कार का परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से लाभ संभव है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का योग है। दवा और परहेज पर ध्यान आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुंभः-
अधिकारी वर्ग से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा, रुका धन प्राप्त हो सकता है। सतर्कता आवश्यक है, कुछ लोग हितैषी बनकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में किसी उपकरण या वाहन की खराबी पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीनः-
किसी चिंता या परेशानी का समाधान होगा। पूर्व कार्यों के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत संभव है। वरिष्ठ व्यक्तियों का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। पहचान का दायरा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-19 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः अमावस्या, कल प्रातः 07:12 बजे तक रहेगी।

चंद्र राशिः रात्रि 10:51 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:51 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः शूल, अपराह्न 03:47 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 से मध्याह्न 12:36 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:02 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:30 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः हनुमान जयंती (तमिल), पौष अमावस्या, दर्श अमावस्या।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor