आपके सितारेः शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 का राशिफल

19 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 18, 2025 - 22:54
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलना आवश्यक रहेगा। क्रोध के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक कारणों से मन विचलित और उलझन में रह सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
घर-परिवार में तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। संबंधों में चल रहा तनाव दूर करने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से खुशी और सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का दिन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा, हालांकि काम का दबाव मानसिक व्यस्तता बढ़ा सकता है। अटके और अधूरे कार्य निपटाने पड़ेंगे। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों से संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी संभव है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं, विशेषकर तांबा और लोहे के कारोबार में। राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा। पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, रोगियों की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन के साथ सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। न्यायालय संबंधी मामलों में भाग्य साथ देगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
आर्थिक लाभ के साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। नौकरी में कार्य सुचारू रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संवाद कौशल और व्यावहारिकता से लाभ होगा। शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों, विशेषकर महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
आवेश और क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में योजनाओं और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। शिक्षा एवं शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक लाभ के योग हैं। पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
आर्थिक लाभ के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य प्रयास से पूर्ण हो सकता है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ :-
आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बना रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में सतर्कता आवश्यक है। कानूनी उलझनों से बचाव करें। यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
नए कार्य की शुरुआत संभव है। पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में परिश्रम का प्रतिफल प्राप्त होगा। भूमि और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-20 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः पौष मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः अमावस्या प्रातः 07:12 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशिः धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:21 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः गण्ड योग सायं 04:17 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:36 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:02 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:30 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः चल रहे हैं।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor