आपके सितारेः रविवार, 21 दिसंबर 2025 का राशिफल
21 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
कारोबार में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों में सहभागिता होगी। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
काम में सतर्कता आवश्यक रहेगी। जोखिम लेने से बचना उचित रहेगा। विरोधी और प्रतिद्वंद्वियों से परेशानी संभव है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात पर मतभेद हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लेना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। टीमवर्क से कार्य समय पर पूर्ण होगा। विदेशी क्षेत्र से लाभ का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। साथ घूमने की योजना बन सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
व्यवसाय में भाग्य अपेक्षा से अधिक लाभ देगा। नौकरी में भी अनुकूलता बनी रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े जातकों की कमाई बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। उदर संबंधी परेशानी संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। कार्यकुशलता और चतुराई से मान-सम्मान व उन्नति प्राप्त होगी। वाणी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-साधनों और वाहन पर धन खर्च होगा। भाई-बहनों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
अचानक कोई चुनौती सामने आ सकती है, गंभीरता से कार्य करना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा, मतभेद संभव हैं। यात्रा में सामान की सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में अनचाहे खर्च होंगे। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ देगा। किराना और होटल से जुड़े कार्यों में अच्छी कमाई होगी। वाहन और सुख-साधन की प्राप्ति का योग है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
धैर्य और संयम से कार्यों को निपटाने में सफलता मिलेगी। रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। लोहा और सोने के कारोबार में विशेष लाभ का योग है। यात्रा का संयोग बनेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम से बचना हितकर रहेगा। वाहन और बिजली उपकरण से जुड़े कार्यों में कमाई बढ़ेगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां मिल सकती हैं, समझदारी से स्थिति संभाली जाएगी। किसी मित्र या पुराने परिचित से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। अचानक लाभ के योग हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
दूर रहने वाले सगे संबंधी से प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। उत्साह के साथ कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्य होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-22 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः द्वितीया प्रातः 10:51 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 10:07 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र कल प्रातः 05:32 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः ध्रुव शाम 04:41 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:56 से मध्याह्न 12:38 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:03 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:31 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।
Top of Form
Bottom of Form