आपके सितारेः सोमवार, 22 दिसंबर 2025 का राशिफल
22 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान प्राप्त होगा। होटल और किराना के कारोबार से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। घर-परिवार के मामलों में दिन सुखद बीतेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी। वस्त्र और आभूषण के कारोबार से जुड़े जातकों की भी अच्छी आय रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। नौकरी में अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखने से विरोधी अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी। दिन का दूसरा भाग विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझने के संकेत हैं। कोई उपहार या सम्मान भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। वाहन और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
साहसिक प्रयासों से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षण कार्य में भी लाभ मिलेगा। संतान की ओर से खुशी प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता और रुचि बनी रहेगी। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च संभव है। किराना और वस्त्र के कारोबार से जुड़े जातकों की कमाई अच्छी रहेगी। किसी कारण से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई अच्छी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। बहनों से विशेष सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
आवेश से बचना आवश्यक रहेगा। धार्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित मददगार सिद्ध हो सकता है। घर पर मित्र या मेहमान के आगमन से चहल-पहल रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। दिन के पहले भाग में सुस्ती महसूस होगी, जबकि दूसरा भाग सक्रियता की मांग करेगा। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। कामकाज में कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
अधिक प्रयास करने होंगे और अटके कार्य पूरे करने पड़ेंगे। घर-परिवार के मामलों में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा, अन्यथा मतभेद हो सकता है। लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा, लेकिन हाल में शल्य चिकित्सा से गुजर चुके जातकों को सावधानी रखनी होगी। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। कारोबार में लाभ का संयोग बना रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से भी फायदा मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जातकों को भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-23 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः तृतीया मध्याह्न 12:12 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशिः मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र कल प्रातः 07:07 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात शाम 04:30 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 से मध्याह्न 12:39 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:32 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 12:45 बजे से अपराह्न 01:11 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।