आपके सितारेः बुधवार, 24 दिसंबर 2025 का राशिफल

24 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 23, 2025 - 22:47
 0
आपके सितारेः बुधवार, 24 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
कार्य का दबाव अधिक रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति बन सकती है। कोई पुराना काम अचानक सामने आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में तनाव और असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान और तनाव महसूस हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :-
वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किंतु मन में कुछ वहम उत्पन्न हो सकता है। सकारात्मक सोच और ईश्वर स्मरण लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :-
भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, जिसमें सहकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ और खर्च दोनों के योग बनेंगे। अटका धन प्राप्त करने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। माता से स्नेह और सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :-
कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है, जिससे मानसिक परेशानी रहेगी। नौकरी में सहकर्मी के कारण उलझन की आशंका है। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है और व्यापार में साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। दुविधा की स्थिति में बड़े निर्णय लेने से बचना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान संभव है। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऋण संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
कार्यस्थल पर वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। बनाई गई कार्ययोजना सफल होगी। वाणी और व्यवहार से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे, पाठ्यक्रम या दाखिले से जुड़े प्रयास सफल होंगे। पिता और परिवार का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :-
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नई योजना या नए कार्य की शुरुआत संभव है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :-
मानसिक भटकाव के कारण कार्य प्रभावित हो सकता है। वाणी पर संयम आवश्यक है, अन्यथा करीबी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए दिन अनुकूल नहीं है, धैर्य रखना लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :-
कार्य में स्थिरता और गंभीरता बनाए रखना आवश्यक होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आय भी बनी रहेगी। नया कार्य आरंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :-
नौकरी में भाग्य सफलता दिलाएगा। जल एवं तरल पदार्थों के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। कोई योजना सफल होगी, जिससे प्रसन्नता मिलेगी। लोहा और तांबे से संबंधित कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
चतुराई और कार्यकुशलता से लाभ प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालय से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। दिन खर्चीला रहेगा। तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :-
कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। टीम वर्क से लाभ मिलेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। गूढ़ विद्याओं और दर्शनशास्त्र के प्रति रुचि बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-25 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः गुरूवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः पंचमी अपराह्न 01:42 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशिः कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 08:18 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र शाम 03:14 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 07:05 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:33 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहारः स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवसः क्रिसमस दिवस।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor