आपके सितारेः शनिवार, 27 दिसंबर 2025 का राशिफल

27 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Dec 26, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः शनिवार, 27 दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
भाग्य कमाई का नया अवसर देगा, लेकिन पहले से चल रहे काम के प्रति गंभीर रहना होगा। अधिकारी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, इसलिए कार्य में सजगता जरूरी है और वाद–विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, घूमने और शौक पूरे करने में धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोकामना के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :-
बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना पड़ेगा, कुछ अप्रत्याशित कार्यों का दबाव रहेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी के कारण तनाव हो सकता है। लंबित आर्थिक लेनदेन निपटाने पड़ेंगे। बच्चों के साथ तालमेल बना रहेगा। भाइयों से सहयोग और वैवाहिक जीवन में खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी। साझेदारी या तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनेगी और नए संपर्क विकसित होंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
भाग्य का साथ मिलेगा और कोई चाहत पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों और अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :-
घर–परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता प्राप्त होगी। कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में फायदा संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रबंधन क्षमता का सही उपयोग हो सकेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट या लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :-
दोस्तों और दूसरों के मामलों में उलझने से बचना होगा, अपने काम पर ध्यान रखना बेहतर रहेगा। दिन के दूसरे भाग में नई जिम्मेदारी आने से मानसिक दबाव बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा, दिखावे में धन खर्च होने की संभावना है। पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

धनु :-
किसी विषय को लेकर मन दुविधा में रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखने से लाभ मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। बैंकिंग और इंश्योरेंस से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। वाणी और व्यवहार से भी लाभ उठाया जा सकेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
मेहनत से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा लाभ रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। परिवार से सहयोग और लव लाइफ में प्रेम व तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :-
कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका पूरा लाभ मिलेगा। सम्मान और प्रोत्साहन की प्राप्ति संभव है। किसी दुविधा या परेशानी का समाधान निकलेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का योग बनेगा। पुराना मित्र या सहकर्मी मददगार साबित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक भटकाव से बचना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचाव उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइल : 9893118788

Top of Form

28 दिसंबर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: पौष मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: अष्टमी मध्याह्न 11:59 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रात: 08:43 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान प्रात: 10:13 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:06 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:34 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: मासिक दुर्गाष्टमी, शाकम्भरी उत्सवारम्भ।

विशेष दिवस: गुरु कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे है।

मूल: प्रात: 08:43 से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor