आपके सितारेः मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 का राशिफल
30 दिसम्बर, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा, कुछ लोग भावनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी, किसी कारण मन आहत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग– हल्का लाल | भाग्यशाली अंक– 8
वृषभ :-
बजट का ध्यान रखते हुए कार्य करना होगा। नौकरी में कार्य दबाव अधिक रहेगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित सहयोग कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के मामलों में दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग– बैंगनी | भाग्यशाली अंक– 5
मिथुन :-
किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और राहत मिलेगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च संभव है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारियों के कारण योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– सिलेटी | भाग्यशाली अंक– 1
कर्क :-
मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। कोई अधूरा अटका कार्य पूरा होगा। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग– भूरा | भाग्यशाली अंक– 2
सिंह :-
कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना की सफलता से प्रसन्नता होगी। नौकरी में दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। कार्य के साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग– लाल | भाग्यशाली अंक– 5
कन्या :-
नौकरी में कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा। मानसिक उथल-पुथल के कारण परेशानी और चिंता संभव है। सेहत के मामले में दिन नरम रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। तकनीकी ज्ञान से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग– हल्का हरा | भाग्यशाली अंक– 3
तुला :-
साझेदारी के कार्यों में भाग्य लाभ और सफलता देगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान संभव है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग– क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक– 7
वृश्चिक :-
दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। अचानक कुछ कार्य आने से मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण तनाव संभव है। आर्थिक मामलों में बजट संभालकर करना होगा। सेहत और वाहन पर धन खर्च के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग– बादामी | भाग्यशाली अंक– 6
धनु :-
एक से अधिक स्रोतों से आर्थिक लाभ संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग– हल्का पीला | भाग्यशाली अंक– 7
मकर :-
कार्य में सफलता मिलने की प्रसन्नता रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य आरंभ किया जा सकता है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत में सुधार के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग– धूमल | भाग्यशाली अंक– 10
कुम्भ :-
आवेश और भावुकता से बचाव आवश्यक रहेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य से मानसिक तनाव संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता जरूरी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग– कत्थई | भाग्यशाली अंक– 18
मीन :-
परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन सफलता मिलने से मन आनंदित रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रहेगी। लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग– नारंगी | भाग्यशाली अंक– 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-31 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः द्वादशी अर्द्धरात्रि 01:47 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 09:13 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:29 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य रात्रि 09:13 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:36 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः पौष पुत्रदा एकादशी व्रत (वैष्णव, निम्बार्क), पौष पुत्रदा एकादशी पारण, वैकुंठ एकादशी, मासिक कार्तिगाई, कूर्म द्वादशी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।