आपके सितारेः सोमवार, 02 फ़रवरी 2026 का राशिफल

02 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 1, 2026 - 22:36
 0
आपके सितारेः सोमवार, 02 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत भी हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अनुकूल है। सकारात्मक समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक रहेगी, मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचाव जरूरी है। कहीं बाहर जाने की योजना बने तो माता-पिता की सलाह उपयोगी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में शुभ संकेत हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी लाभकारी रहेगी। कार्यों में घमंड नुकसान पहुंचा सकता है। ईर्ष्या की भावना से दूरी बनाए रखना हितकर होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
नई नौकरी से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को जनसभाओं का अवसर मिलेगा। नए वस्त्र, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीदारी संभव है। मेहनत से पीछे हटने की आवश्यकता नहीं है। अफवाहों पर भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
कामों को सोच-समझकर करने की आवश्यकता है। नए कार्य में हाथ बढ़ाने से फिलहाल बचाव बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। धन को बचत योजनाओं में लगाया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। कार्यों से नई पहचान बनेगी और नए मित्रों से संपर्क बढ़ेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की इच्छा प्रबल होगी। सरकारी कार्य जो लंबे समय से लंबित थे, पूरे होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
कार्य में लापरवाही से बचना आवश्यक है। आलस्य के कारण कार्य टालने की प्रवृत्ति परेशानी दे सकती है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या भ्रमण की योजना बन सकती है। आय के अनुसार खर्च करना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
उन्नति की दिशा में कदम बढ़ेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पर धैर्य से समाधान निकलेगा। दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
मौज-मस्ती से भरा दिन रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रखकर कार्य करना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसायिक योजनाएं पहले से बेहतर परिणाम देंगी। साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है। नए मकान की योजना बन सकती है। संतान से किए गए वादे को निभाना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :-
मेहनत से कार्य करने का समय है। नए विचार व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। भूमि-जायदाद से जुड़ा पुराना मामला सुलझेगा। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। पारिवारिक विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। भाई-बहनों के बीच मतभेद संभव हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोध या षड्यंत्र से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-03 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष: कृष्ण।

तिथि: द्वितीया अर्द्धरात्रि 12:40 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र रात्रि 10:10 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन अर्द्धरात्रि 02:39 बजे तक, उपरांत अतिगण्ड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:03 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:02 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: रात्रि 10:10 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor