आपके सितारे: शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 का राशिफल

06 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 5, 2026 - 22:44
 0
आपके सितारे: शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
किसी सरकारी काम को लेकर बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा किया जा सकता है, जो उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच दी गई सलाह सबके काम आएगी और सम्मान भी मिलेगा। दिन भागदौड़ भरा रह सकता है।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :-
लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में चल रही खटपट दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता मजबूत होगी। रक्त संबंधों में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :-
मेहनत और लगन अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल होगी। किसी काम को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानी के समाप्त होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। माता से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े मामलों में विवाद से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। संतान शिक्षा के उद्देश्य से बाहर जाने की योजना बना सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई उपलब्धि मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। धन के कारण रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :-
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिना मांगे सलाह देने से बचें, अन्यथा गलतफहमी पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :-
कार्यक्षेत्र में कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही उचित रहेगा। किसी विशेष इच्छा के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :-
व्यवसाय में किसी बड़ी डील को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। संतान कुछ मनमाने व्यवहार से असहज महसूस कर सकती है, इसलिए भावनाओं को समझने का प्रयास करें। घर के रिनोवेशन या साज-सज्जा का कार्य शुरू हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्कता रखें।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर उपहार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा और जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य का साथ मिलेगा। दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। पिकनिक या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
कामों को लेकर सख्ती दिखाने से वे समय पर पूरे होंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर बंटवारे की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन बातचीत के दौरान वाणी पर संयम आवश्यक है। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करने पर ही समाधान निकल सकेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। खान-पान में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना अनुकूल सिद्ध हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। मन के भटकाव पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-07 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माह/पक्षः माघ–फाल्गुन, पक्ष–कृष्ण।

तिथिः षष्ठी अर्द्धरात्रि 02:54 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशिः अपराह्न 01:21 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:28 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।

योगः शूल रात्रि 11:41 बजे तक, उपरांत गण्ड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:00 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:05 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः यशोदा जयंती।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः अर्द्धरात्रि 02:54 बजे से कल अपराह्न 03:54 बजे तक।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor