आपके सितारेः शनिवार, 07 फ़रवरी 2026 का राशिफल
07 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष:
बिजनेस में नई योजनाएं बन सकेंगी। लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों से संपर्क बना रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा। अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल। भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ:
परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा, फिर भी दृढ़तापूर्वक कार्य आगे बढ़ेगा। व्यवहार और वाणी से लोग प्रभावित होंगे और लाभ मिलेगा। सौम्य वाणी से नए संबंध स्थापित होंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा। भाग्यशाली अंक: 11
मिथुन:
वाद-विवाद से दूरी रखें। संवेदनशीलता बनी रहेगी। माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यात्रा के योग हैं। जल से संबंधित स्थानों से दूरी रखें। मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी, जिससे कार्यस्थल पर कठिनाई हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: धानी। भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
यात्रा की संभावना है। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। प्रिय व्यक्ति का साथ आनंद देगा। वित्तीय लाभ और सामाजिक सम्मान मिलेगा। विरोधी टिक नहीं पाएंगे। पार्टनरशिप से बचें। नए कार्य की शुरुआत या सफलता के लिए अनुकूल समय है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला। भाग्यशाली अंक: 9
सिंह:
मधुर वाणी से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ मिलेगा। मित्रों व स्वजनों से भेंट होगी। विरोधियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी। भाग्यशाली अंक: 1
कन्या:
विचार अधिक समृद्ध होंगे। व्यापार में सफलता और अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजनों व मित्रों के साथ आनंद मिलेगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन मजबूत बनेगा। नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा। भाग्यशाली अंक: 3
तुला:
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। असंयमित विचार परेशानी बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना की आशंका रहेगी। खर्च अधिक रहेगा। व्यापार में क्रोध से विवाद हो सकता है। पार्टनरशिप व न्यायिक मामलों में सावधानी रखें। पारिवारिक विवाद के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: बादामी। भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक:
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रतिभा की सराहना होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, पदोन्नति की संभावना है। पिता से संबंध मधुर रहेंगे और लाभ मिलेगा। दोपहर बाद मन में कुछ उलझन रह सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ। भाग्यशाली अंक: 1
धनु:
दिन शुभ रहेगा। परोपकार की भावना रहेगी और दूसरों की सहायता करेंगे। व्यापार में बड़ा कार्य संभव है। नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। समय पर कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: पीला। भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी रखें। आकस्मिक व्यय संभव है। दोपहर बाद स्थिति में कुछ हल्कापन महसूस होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। स्वभाव में क्रोध रहेगा, वाणी पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला। भाग्यशाली अंक: 3
कुम्भ:
अधिक सोच-विचार से मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक विवाद की संभावना है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। कोई नया अनचाहा कार्य मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई। भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
आर्थिक लाभ के योग हैं। निवेश संबंधी योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों व स्नेहीजनों से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा। भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-08 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ – फाल्गुन, पक्ष: कृष्ण।
तिथि: सप्तमी कल प्रातः 05:01 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र कल प्रातः 05:02 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड अर्द्धरात्रि 12:08 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 07:00 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:05 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: शबरी जयंती, भानु सप्तमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 03:54 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।