आपके सितारे, मंगलवार, 10 फरवरी 2026 का राशिफल
10 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
दिन आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें धैर्य और सूझबूझ से निभाया जाएगा। व्यापार में पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, पर अनावश्यक खर्च से बचना आवश्यक है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सराहना मिल सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। धैर्य और संयम बनाए रखने से परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। दिन स्थिरता और संतोष प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :-
दिन शुभ रहने वाला है। रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना आवश्यक है। आत्मविश्वास बनाए रखने से सफलता निकट रहेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :-
वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचने की आवश्यकता है। व्यावहारिकता का संकेत है। नौकरी या व्यापार में योजनाबद्ध प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :-
नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विनम्रता बनाए रखना आवश्यक है। आय में सुधार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों से शांत मन से लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क खुशी देगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
संतुलन बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। संवेदनशीलता और करुणा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :-
परिश्रम का फल मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे कुशलता से निभाया जाएगा। व्यापार में विस्तार और प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :-
भाग्य का साथ मिलेगा। साहस और आत्मनियंत्रण से कार्य करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत सफल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में सहयोग और समझ बनी रहेगी। शिक्षा और यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :-
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कल्पनाशक्ति का सही उपयोग लाभ देगा। पुराने कार्य पूरे होंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास बनाए रखना आवश्यक है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :-
नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिवार में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धैर्य और आत्मविश्वास से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन उधार लेने से बचना आवश्यक है। नई नौकरी के लिए आवेदन के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :-
कार्य को लेकर मानसिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, विशेषकर व्यापार में। किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम आवश्यक है। सकारात्मक सोच बनाए रखने से सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-11 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ – फाल्गुन,
पक्षः कृष्ण।
तिथिः नवमी प्रातः 09:58 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशिः वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र प्रातः 10:53 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात योग अर्द्धरात्रि 02:30 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:08 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज–त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः प्रातः 10:53 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः रात्रि 11:12 बजे से कल मध्याह्न 12:22 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।