आपके सितारेः गुरुवार, 19 फरवरी 2026 का राशिफल
19 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
सरकारी काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सीनियर्स के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा। पर्यटन पर जाने के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :-
दिन अच्छा गुजरेगा। नए कार्यों का आयोजन संभव है। नौकरीपेशा एवं प्रोफेशनल्स के लिए समय अनुकूल है। अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :-
समय अनुकूल न होने के कारण कार्यों में विलंब हो सकता है। नौकरीपेशा लोग चिंता में रह सकते हैं। अधीनस्थ कर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्यभार के कारण तनाव रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :-
नकारात्मक मानसिकता के कारण निराशा अनुभव होगी। बाहर खाने-पीने से स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन आवश्यक है। गरम मिजाज पर नियंत्रण न रखने से कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी। सांसारिक मामलों में व्यवहार कुछ उदासीन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। मित्रों से मुलाकात अधिक आनंददायक नहीं रहेगी। मित्रों की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य रखना होगा, अधिक बहस नुकसानदेह हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
तन-मन स्वस्थ रहेगा। पूरी ऊर्जा से घर और कार्यालय के कार्य पूरे होंगे। नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। खुशी, वित्तीय लाभ एवं कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त होगा और अधीनस्थ कर्मियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :-
संतान की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। किसी चिंता के कारण मन उदास रह सकता है। किसी से वाद-विवाद संभव है, किसी विषय की गहराई में अधिक न जाना ही उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्य पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :-
दिन शांतिपूर्वक बिताने की सलाह है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। नौकरी या व्यापार में मन नहीं लगेगा। विश्राम की इच्छा बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
आध्यात्मिक विषयों एवं रहस्यमयी विद्याओं की ओर झुकाव रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। घर में मित्रों व संबंधियों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। आरंभ किए गए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर :-
विवाद की स्थिति लंबी चल सकती है। नौकरी और व्यापार में धैर्य से आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा लोगों को नया कार्य या लक्ष्य मिल सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण आवश्यक है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, आंखों से संबंधित परेशानी संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुंभ :-
घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होने से राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन का आनंद मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायक है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़े निवेश की योजना बन सकती है। आध्यात्मिकता एवं चिंतन में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन :-
अल्प समय में लाभ के लालच से बचना आवश्यक है। पूंजी निवेश में सावधानी रखें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। मन की एकाग्रता कम रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या उलझन पैदा कर सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं न्यायिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
20 फरवरी 2026 का पंचांगः
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह / पक्षः माघ – फाल्गुन, पक्षः शुक्ल।
तिथिः तृतीया अपराह्न 02:38 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशिः मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08:07 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य शाम 06:23 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:51 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:14 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहारः पंचक, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः रात्रि 08:07 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः अर्द्धरात्रि 01:51 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।