आपके सितारेः मंगलवार, 24 फरवरी 2026 का राशिफल
24 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। मन परेशान रहने वाली स्थिति बनेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति सही बनी रहेगी। सारी अच्छी बातों के बाद भी मन थोड़ा परेशान रह सकता है। यह सोचकर मन को संतुलित रखें कि कुछ बुरा नहीं होने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय बना रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। सरकारी तंत्र का सहयोग कम मिलेगा। पिता और स्वास्थ्य से संबंधित चिंता रहेगी। समय मध्यम रहेगा। चिंता बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :-
लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालनी चाहिए। भाग्य के भरोसे कोई कार्य सफल नहीं होगा। आय भाव मजबूत रहेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मिला-जुला परिणाम रहेगा, लेकिन सकारात्मक पक्ष अधिक मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा संभव है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :-
परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी, लेकिन लाभकारी समय की शुरुआत हो चुकी है। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और जीवन सुखमय रहेगा। तनाव से बचाव आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :-
ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। व्यावसायिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। बाकी सभी क्षेत्र संतोषजनक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट या परेशानी के योग बन सकते हैं, लेकिन स्थिति से उबरने में सफलता मिलेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान आवश्यक है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
गृह कलह के संकेत हैं। घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कहीं से परेशानी तो कहीं से लाभ की स्थिति बनेगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :-
परिश्रम का फल मिलने के योग बनेंगे। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। गहन ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मां के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है। भूमि-भवन-वाहन से जुड़े मामलों में परेशानी और गृह कलह के संकेत हैं। संतुलन बनाकर आगे बढ़ना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :-
आर्थिक स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी। प्रेम, संतान और पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नाक, कान, गला और भुजाओं पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी भी विषय पर विवाद से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :-
जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचाव जरूरी है। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल आवश्यक है। मुख रोग की संभावना बन सकती है। रक्त संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में तेज-तर्रार छवि बनेगी। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है। छोटे-मोटे पारिवारिक विवाद हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :-
पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंतर्द्वंद्व की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और मन अप्रसन्न हो सकता है। पेशेवर जीवन मजबूत रहेगा। खर्च की अधिकता पर नियंत्रण जरूरी है। किसी भी कार्य के लिए धन उधार लेने से बचाव आवश्यक है। नई नौकरी के लिए आवेदन करने के योग बनते हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :-
किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान बनी रह सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम जरूरी है। सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। सरकारी तंत्र से असहयोग के संकेत हैं। प्रेम, संतान, व्यापार और साझेदारी में परेशानी संभव है। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है। इन स्थितियों के बीच धन आगमन बढ़ेगा और कुटुंब में वृद्धि के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-25 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ – फाल्गुन, पक्षः शुक्ल।
तिथिः नवमी अर्द्धरात्रि 02:40 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 12:54 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 01:38 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ अर्द्धरात्रि 01:28 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:46 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:16 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः रोहिणी व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।