आपके सितारे: सोमवार, 05 मई 2025 का राशिफल

05 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 4, 2025 - 23:31
 0
आपके सितारे: सोमवार, 05 मई 2025 का राशिफल

मेष:- आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दें सकती हैं।
आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप कोई वादाe सोच समझकर करें। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप अपने कामों में लापरवाही के कारण किसी समस्या को जन्म दे सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी सहयोगी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग बनेंगे
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कोई डेट प्लान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- आप किसी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके साथ बॉस का रवैया थोड़ा कड़वा रहेगा, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कामों में मेहनत से पीछे ना हटेंगे। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- आपके बिजनेस में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। सोच समझकर कोई इन्वेस्टमेंट करना होगा जो आपके लिए समस्या बनेगा। आपके भाई- बहन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने व्यवसाय में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनका प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके कई विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें। किसी से बिना सोचे समझे कोई लेनदेन ना करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कोई लोन भी लेने की सोच सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आपको व्यवसाय में कुछ बदलाव करना अच्छा रहेगा। आपकी भाई और बहनों से खूब पटेगी।जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का आपको मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आपको अपनी किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी योजना में भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आस पड़ोस में आप किसी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा समय रहते पूरा करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। किसी पुराने मित्र से आपसे लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- आप अपने धन को ध्यान में रखकर ही खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधानी रखकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपके भाई व बहनों से भी आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर अपने बॉस से बातचीत करनी होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, लेकिन अत्यधिक मात्रा में धन न लगाएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12


-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइल: 9893118788

06 मई 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी प्रात: 08:38 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र अपराह्न 03:52 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी रहेगा।
योगः ध्रुव अर्द्धरात्रि 12:30 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:37 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:53 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: गण्डमूल आज अपराह्न 03:52 बजे समाप्त।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।