आपके सितारेः रविवार, 04 मई 2025 का राशिफल

04 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 3, 2025 - 23:06
 0
आपके सितारेः रविवार, 04 मई 2025 का राशिफल

मेष :- राशि से चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ आपकी आज मधुर और रोमांटिक रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें। माता के साथ स्नेह सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ :-  प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं, उपहार लेनदेन भी हो सकता है। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आप आज अपने लिए और घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन :- आप कई अटके काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे और किसी व्यक्ति की मदद के लिए आगे भी आएंगे। लव लाइफ आज आपको प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। बिजनेस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क :- आप आज किसी भी चीज में स्थायित्व चाहेंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटेंगी या फीकी नहीं होंगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे आपका वैवाहिक जीवन आज प्रेम और समांजस्य से भरपूर रहेगा। आज ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह :- लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें। आपको आज अपने विचारों को अपरिचित लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या :- आपको आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आपको परिवार में कुछ रोमांचक करने करने का मौका मिलेगा। सलाह है कि झूठ और गलत लोगों से बातचीत में संयम रखें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे। आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आपको आज क्रोध की बजाय संयम से काम लेना होगा। आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई काम आपके मन मुताबिक होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आज कुछ नया काम मिल सकता है। शाम का समय आपका मनोरंजन बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक:- अपने कामकाज के प्रति आप आज गंभीर रहेंगे। आपको आज घर के कई अटके काम को पूरा करना होगा, इसमें जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों के साथ अपने शौक मनोरंजन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा संबंधी संयोग बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु:- आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव कर रहे हैं उनको आज दोस्तों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आपको आज शाम का समय परिवार के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3

मकर:-शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिता सकते हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके संपर्क का दायरा आज बढ सकता है। किसी पूर्व परिचित की मदद का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई आर्थिक योजना बन सकता है। खान पान से संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों की आज कमाई बढेगी। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज किसी मित्र की मदद मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के मामलों से दूर रहें।घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला से कोई महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7

मीन:- अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी। वैसे आपको किसी ऐसी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं करना चाहते। जो लोग नौकरी पर जा रहे हैं उनको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप दोस्तों के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-05 मई 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: अष्टमी प्रात: 07:35 बजे तक तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:01 बजे तक कर्क तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 02:01 बजे तक तत्पश्चात मघा रहेगा।
योगः वृद्धि अर्द्धरात्रि 12:20 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे
सूर्यास्तः सायं 06:53 बजे
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: बगलामुखी जयंती, सीता नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: गण्डमूल चल रहे हैं।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में

 

SP_Singh AURGURU Editor