आपके सितारेः गुरुवार, 09 मई 2025 का राशिफल
09 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- पारिवारिक कार्यों में घर के बड़ों से आपको सहयोग प्राप्त होगा, और आपके काम की सराहना होगी। लव लाइफ के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। आपकी राशि में बुधादित्य योग बनने से आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। मान सम्मान भी आपका बढेगी। व्यापारियों के लिए आज आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारियों से आपको आज प्रोत्साहन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- आज का दिन लाभदायक होने के साथ ही खर्चीला भी रहेगा। गुरु एक ओर लाभ दिलाएंगे तो राशि से द्वादश भाव में सूर्य बुध की युति और राशि पर शनि की दृष्टि से आपको परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। कुछ मानसिक उलझन और अनचाहे खर्च का भी सामना करना होगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलेगी। तकनीकी काम में आपको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। आज आज सुख साधनों का भी आनंद ले सकते हैं। आज सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने का अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा जिसका आपको फायदा होगा। आप आज सामाजिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- लेकिन आज मुफ्त में किसी भी चीज़ की उम्मीद करना बेकार है,इसलिए परिश्रम और लगन से काम पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। पैसों से जुड़े मामले आज खास तरीके से सुलझ सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए और अतिउत्साह पर कंट्रोल करना चाहिए।अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ ले पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज पूरा होगा। आपका मन आज काम से छुट्टी लेकर कहीं घूमने का हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पिता और जीवनसाथी से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आपका धन फंसा है तो आपको वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। लव लाइफ के मामले में दिन आपका रोमांटिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे, आप किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए भी विचार कर सकते हैं। आपके लिए आज आर्थिक निवेश के मामले में दिन अनुकूल नहीं है इसलिए आपको आज सतर्क होकर काम करना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज अधिकारी वर्ग से आप तालमेल बनाकर रखें। आपको आज रचनात्मक काम में विशेष रूप से सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- आज नौकरी कारोबार में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम आपका उलझ भी सकता है। आपके लिए आज जरूरी है कि आप जो भी काम करें उसमें स्मार्टनेस दिखाएं इससे अधिकारीगण आपसे प्रभावित हो सकता है। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी के काम में आपको आज फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचें। किसी के बात व्यवहार से आपको आज क्रोध आ सकता है। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैसे आज घर परिवार में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा। किसी निकट संबंधी से आपको आज आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु :- विवाह की बात चल रही है तो इस मामले में सकारात्मक परिणाम पाएंगे। नौकरी कारोबार के मामले में दिन आज सकारात्मक रहेगा। आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित आपकी किसी चिंता परेशानी का समाधान निकल सकता है। आप आज आर्थिक विषयों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- आपके ऊपर आज कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है। कुछ नया काम अचानक ही आ सकता है जिससे आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा और अगर आपके बीच किसी तरह का तनाव चल रहा है तो वह भी आज बातचीत से दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कामकाज में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य आपको आज अचानक ही लाभ दिला सकता है। आपका पूर्व में किया हुआ काम भी आपको आज लाभ प्रदान करने वाला है। शिक्षा के मामले में भी आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में भी रहेगी।कामकाज में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- आप आज खर्च पर कंट्रोल भी रख पाएंगे। आपकी सोच और विचारधारा आज पारंपरिक हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता सकते हैं। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा, आप आज अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज अपने सहयोगी कर्मचारियों से आप वाद विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-10 मई 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी शाम 05:29 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- अपराह्न 01:42 बजे तक कन्या तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र कल तड़के 03:15 बजे तक तत्पश्चात स्वाति रहेगा।
योगः सिद्धि कल तड़के 04:01 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग,रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:34 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:56 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में