आपके सितारेः शनिवार, 17 मई 2025 का राशिफल
17 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 मई, 2025 का पंचांग भी।
मेष
मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य के अधूरा रहने पर निराशा बनी रहेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम आवश्यक होगा। संपत्ति संबंधी कानून में चल रहा मामला पक्ष में रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ
आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बन रही है। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। करियर और कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। साझेदारी में सावधानी बरतनी होगी। किसी पुरानी गलती से परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सतर्कता ज़रूरी है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 11
मिथुन
बुद्धि और कार्यकुशलता प्रभावशाली रहेंगी। भौतिक सुख-सुविधाएं और वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है। किसी शुभ अवसर में शामिल होने का योग बन रहा है। नया निवेश लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। पूर्व में किया गया निवेश भी लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क
प्रयासरत सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामले में प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सम्मान मिलेगा, जिससे संतोष बना रहेगा। किसी अजनबी की बातों में आकर निर्णय न लें। लेन-देन संबंधी मामला परेशानी दे सकता है। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
बिजनेस में किसी के साथ साझेदारी से बचें, धोखा मिल सकता है। चिंता किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से दूर हो सकती है। नया काम शुरू करना चाहें तो सभी पक्षों की जानकारी लेकर ही निर्णय लें। भाई-बहनों से मतभेद समाप्त होंगे। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 1
कन्या
कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा, मानसिक भटकाव से बचें। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम की संभावना है। परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला
घर में कोई नया सुख-साधन आ सकता है। बच्चों से जुड़ी प्रसन्नता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात यादगार रहेगी। जीवनसाथी से छिपाई बातें उजागर हो सकती हैं, सतर्क रहें। व्यापार में लाभदायक डील के संकेत हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य सफल होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक
कुछ नया सीखने और करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में मुनाफा मन को प्रसन्न करेगा। मित्र की सलाह पर बिना सोचे निर्णय लेने से बचें। पैसों से जुड़ा कोई मामला मानसिक तनाव दे सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग खुलेगा। नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो शुभ सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1
धनु
विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। वरिष्ठों से प्रोत्साहन और प्रशंसा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापारिक यात्रा सफल सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर
व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। मन में हल्की निराशा का भाव आ सकता है। परिवार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में बदलाव करने का विचार है तो जोखिम का आंकलन करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से लाभ होगा। छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 3
कुम्भ
चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में पूर्व योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग– कत्थई | भाग्यशाली अंक – 1
मीन
आर्थिक लाभ के संकेत हैं। घर में सुख-सुविधाओं का आगमन प्रसन्नता देगा। किसी पूर्व निर्णय से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन टीम वर्क से लक्ष्य प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ पं. बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-18 मई 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास – कृष्ण पक्ष।
तिथि: पंचमी प्रातः 05:57 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मकर राशि।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र सायं 06:52 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र।
योग: शुभ प्रातः 06:43 बजे तक, तत्पश्चात शुक्ल योग।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:00 बजे।
राहुकाल: सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल नक्षत्र: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।