आपके सितारे: मंगलवार, 06 मई 2025 का राशिफल

06 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 5, 2025 - 22:52
 0
आपके सितारे: मंगलवार, 06 मई 2025 का राशिफल


मेष:- आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साहस और ऊर्जा से आप सभी पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस में कमाई बढेगी। सुख साधनों में आपकी रुचि रहेगी। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा।लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से सहयोग पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। नई और आधुनिक तकनीक को अपनाना पसंद करेंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपका दृष्टिकोण आपको समय के साथ लाभ देगा। कमाई के साथ-साथ रुतबा भी बढ़ने के संकेत हैं। यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन:- आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज कुछ घरेलू काम को निपटाने के लिए समय निकालना होगा। किसी उपकरण को ठीक करने के लिए भी आपको आज धन और समय खर्च करना होगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। घरेलू जरूरतों पर भी आज खर्च होने का योग बना हुआ है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क:- आपकी कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। व्यापार या कारोबार आपका खूब फलेगा। कुछ नया शुरू होने की भी संभावना है। आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और व्यक्तिगत मामलों में आप व्यवहारिकता से तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपके माता-पिता और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा। सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह:- आपको आज अपनी ऊर्जा और साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने का फायदा हो। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और सुखद होगी। लव लाइफ में आज मधुर संबंध बना रहेगा। आपको आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। वस्त्र और बिजली के उपकरण से संबंधित काम में आज आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या:- आज का दिन कामकाज में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज दोस्तों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आप बेहतर कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कागजातों के मामलों में आपको आज सतर्क रहना चाहिए, किसी भी पेपर पर पढे बिना हस्ताक्षर करने से आपको बचना चाहिए। सुख साधनों में आपकी रुचि रहेगी। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आप आज किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दिन लेकिन थकान भरा रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ उपहार का लेनदेन कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो,बात बन सकती है। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आपके मित्र और सगे सबंधी आपकी अपेक्षा अनुसार मदद करेंगे। लव लाइफ में आज आपके बीच प्रेम और सामंजस्य रहेगा और आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के विवाह की भी बात हो सकती है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आपको आज बिजली के उपकरण और वाहन पर धन खर्च करना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता और परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। व्यापार और नौकरी से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आपको आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और आप पार्टियों और सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो कुछ लोग फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- लेकिन क्रोध पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। सितारे कहते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। अपने निजी रिश्तों में आप आज नजदीकी महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। किसी सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ:- आपको आज कोई लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। आपको आज कुछ उलझन और विवाद की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने मित्रों और शुभचिंतकों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों का रवैया आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा और आप अपने निजी रिश्तों का भी पूरा ख्याल रखेंगे।u
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- आपके व्यावसायिक प्रयास आज सफल रहेंगे और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज अपनी बुद्धि और चतुराई से भी लाभ पाने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज अपेक्षित लाभ मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज पिता से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइल: 9893118788


07 मई 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: दशमी प्रात: 10:19 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- अर्द्धरात्रि 12:57 बजे तक सिंह, उपरांत कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 06:17 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी रहेगा।
योगः व्याघात रात्रि 01:05 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:54 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: त्रिशूर पूरम।
विशेष दिवस: रविंद्र नाथ टैगौर जयंती, महावीर स्वामि कैवल्य ज्ञान दिवस।
भद्राः रात्रि 11:21 बजे से प्रारम्भ।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।