आपके सितारेः मंगलवार, 13 मई 2025 का राशिफल

13 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 12, 2025 - 22:36
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 13 मई 2025 का राशिफल

 मेष:
कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में दिन की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी, जिससे भाग-दौड़ संभव है। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। व्यापार या नौकरी में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, हालांकि संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संगीत में रुचि प्रकट होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ:
खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन आमदनी भी बनी रहेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने रोगों से पीड़ित जातकों को राहत मिलेगी। किसी अभिलाषा की पूर्ति मन को प्रसन्न करेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और छिपी प्रतिभा सामने आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन:
कोई इच्छा पूरी होने से दिन सुखद रहेगा। शरारतों और बातों से घर में खुशी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। किसी संबंधी से मुलाकात होगी। मनपसंद भोजन मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
थकान और शरीर दर्द की शिकायत रह सकती है। बहुत अधिक शारीरिक परिश्रम वाले कार्यों से बचना चाहिए। खानपान और आराम दोनों का संतुलन जरूरी रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 4

सिंह:
पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं वाले जातकों को सतर्क रहने की सलाह है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। कमाई बढ़ाने को लेकर किसी योजना पर विचार संभव है। जीवनसाथी और पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 3

कन्या:
बुद्धि और चतुराई से लाभ की संभावना है। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य में जोखिम न लें। शाम सुखद रहेगी, मेहमानों का आगमन संभव है। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 6

तुला:
बीमार चल रहे जातकों की तबीयत में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों की सहायता कर सकते हैं। मित्र सहयोगी साबित होंगे। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, काम का दबाव भी बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक:
धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। पारिवारिक समस्या को सुलझाने में समय और संसाधन लग सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम जरूरी है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। प्रेमी दूर है तो लंबी बातचीत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 8

धनु:
व्यक्तित्व में निखार आएगा और उसका लाभ मिलेगा। दोपहर बाद आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। पुराने दोस्त से भेंट संभव है। लव लाइफ में सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। धार्मिक रुचि बनी रहेगी और मनपसंद भोजन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
कोई अभिलाषा पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। खानपान में संयम आवश्यक है। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा, परंतु संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में भागीदारी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ:
प्रारंभिक समय थोड़ा धीमा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद सक्रियता बढ़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक या तकनीकी कामों से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। टले हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 11

मीन:
दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। नया काम शुरू करने के संकेत हैं। विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला | भाग्यशाली अंक: 9

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

-14 मई 2025 का पंचांग-

वार: बुधवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास - कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वितीया अर्द्धरात्रि 02:29 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र पूर्वाह्न 11:47 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा रहेगा।
योग: परिघ प्रात: 06:34 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज नहीं है।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदय: प्रातः 05:32 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:58 बजे।

राहूकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।

मूल नक्षत्र: पूर्वाह्न 11:47 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor