आपके सितारेः मंगलवार, 20 मई 2025 का राशिफल

20 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 19, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 20 मई 2025 का राशिफल

मेष – किसी नए काम की शुरुआत की दिशा में प्रगति संभव है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों में मित्र से सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। पार्टटाइम कार्य की योजना बन सकती है। निवेश से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेवजह विवाद से दूरी बनाना आवश्यक होगा। निजी कार्यों पर फोकस बनाए रखना लाभकारी रहेगा। स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी की संभावना है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है। लेन-देन को लेकर टकराव संभव है। कार्यस्थल पर एकाग्रता में कमी आ सकती है। वरिष्ठों से मतभेद के बावजूद संयमित भाषा का प्रयोग करना हितकर रहेगा। मानसिक उथल-पुथल के बावजूद प्रयासों से सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। दीर्घकालिक योजना में निवेश का अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, परंतु माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। ऋण लेने से बचाव उचित रहेगा। वरिष्ठों की राय जरूरी कामों में सहायक हो सकती है। छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना हितकारी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – अचानक लाभ के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभकारी सौदे की संभावना है। संपत्ति संबंधी लाभ भी संभव है। जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना होगा। अनावश्यक वादों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा, अन्यथा छवि को नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – मेहनत का संपूर्ण लाभ मिलेगा। लंबित कार्यों की पूर्ति से संतोष का अनुभव होगा। कर्ज चुकाने में सफलता प्राप्त होगी। संतान की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – सोच-समझकर किए गए आर्थिक निर्णय फलदायी रहेंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक होगा। पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना हितकारी रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्भरता से बचना होगा। निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी चाहिए।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु – धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनमें सफलता और दबाव दोनों साथ रहेंगे। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता संभव है। पारिवारिक वातावरण संतुलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – खर्च और आय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। पुराने लेन-देन तनाव का कारण बन सकते हैं। उधार दिए धन की वापसी के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। न्यायिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। संतान की शिक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – संपत्ति से लाभ की संभावना है। वाहन क्रय की योजना पूर्ण हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञ से परामर्श लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता संभव है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन – धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सजग रहने से लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य सिद्धि संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।  -मोबाइलः 9893118788

-21 मई 2025 का पंचांग-

वार: बुधवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास–कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी कल तड़के 03:21 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र शाम 06:58 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद।
योग: वैधृति अर्द्धरात्रि 12:35 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग।

अभिजित मुहूर्त: आज नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:58 बजे।
राहूकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor