आपके सितारेः गुरुवार, 22 मई 2025 का राशिफल
22 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 मई, 2025 का पंचांग भी।

मेष
कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी। मित्रों व सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखना लाभदायक रहेगा। छात्र शिक्षा में प्रगति करेंगे, प्रवेश संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। किसी विद्युत उपकरण की खराबी से असुविधा संभव।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | अंक: 7
वृषभ
कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने की संभावना है। नए अवसर मिल सकते हैं। प्रगति देख कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, साझेदारी में सतर्कता ज़रूरी है। जीवनसाथी संग डिनर की योजना बनेगी, संबंध मधुर रहेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धन का एक भाग दान में भी लग सकता है।
भाग्यशाली रंग: बादामी | अंक: 4
मिथुन
सगे-संबंधी से मुलाकात या मिलने की योजना बन सकती है। लेन-देन में दस्तावेज़ी प्रक्रिया अपनाना आवश्यक रहेगा। पूर्व निवेश से लाभ की संभावना है। परिवार में किसी की बात खल सकती है, लेकिन संतान से हर्ष का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा | अंक: 3
कर्क
सभी कार्य समय पर पूर्ण करने की तत्परता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग से सामंजस्य लाभकारी रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतिभा निखरेगी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ शोध कार्य में रुचि ले सकते हैं। दूसरों के मामलों से दूरी रखना बेहतर।
भाग्यशाली रंग: भूरा | अंक: 2
सिंह
बिजली उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। मित्रों के साथ घूमने का प्लान संभव। कार्यस्थल पर सुझावों को सराहा जाएगा, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य हेतु छोटी यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा, उपहारों का आदान-प्रदान संभव। खानपान में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | अंक: 9
कन्या
अनावश्यक बातों में ध्यान न देकर कार्य व लक्ष्य पर केंद्रित रहें। व्यवसाय में आय में वृद्धि होगी। शिक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। मामा-मौसी से लाभ मिल सकता है। पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। विपरीत लिंगी सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी संग मधुर क्षण बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | अंक: 8
तुला
प्रयास सफल हो सकते हैं, किंतु विवाद और तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। संतान की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव। शत्रु परेशान कर सकते हैं। खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 1
वृश्चिक
प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ संभव। मनोकामना पूर्ण होने पर घर में उल्लास का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों से यदि कोई मनमुटाव था तो दूर होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। विदेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | अंक: 6
धनु
सभी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। साझेदारी में कार्य करने से बचना उचित, धोखा मिल सकता है। संतान की प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिल सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। अधिकारी भरोसा जताएंगे, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | अंक: 9
मकर
साहसिक निर्णय लिए जा सकेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। बच्चों के साथ समय बिताकर रोमांच का अनुभव होगा। घरेलू सुविधाओं की खरीदारी संभव। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | अंक: 8
कुंभ
बैंक या संस्था से व्यावसायिक उद्देश्य हेतु ऋण लेने के लिए प्रयास शुभ रहेंगे। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, मानसिक भटकाव से बचें। सामाजिक कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में विवाह से संबंधित वार्ता शुभ समाचार में परिणत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | अंक: 1
मीन
परिवार और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। पसंदीदा भोजन का योग है। किसी बात को लेकर परिजन आहत हो सकते हैं, विचारपूर्वक संवाद करें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक यात्रा की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में सुखद समाचार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी | अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | 9893118788
-23 मई 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: एकादशी रात्रि 10:29 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उतरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 04:02 बजे तक, तत्पश्चात रेवती रहेगा।
योगः प्रीति शाम 06:37 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:48 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:58 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: अपरा एकादशी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे है।
मूल: शाम 04:02 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।