आपके सितारे। शुक्रवार, 02 मई 2025 का राशिफल

02 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 1, 2025 - 22:48
 0
आपके सितारे। शुक्रवार, 02 मई 2025 का राशिफल

मेष :- आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आप किसी से बकाया राशि वसूलने जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन किसी से भी कोई वादा न करें जो आपको ही भारी पड जाए। आप जिसकी मदद करने की सोच रहे हैं, वह आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सावधान रहें और बिना सोचे-समझे कोई भी कदम न उठाएं। भलाई करने के चक्कर में भी आपको नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है। घर पर भी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि बिना सोचे कोई काम न करें और अपने मन की बात सुनें। किसी पुराने क्लाइंट या कनेक्शन से लाभ की संभावना है। वाहन या उपकरणों से जुड़ी सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपको उसकी तुरंत मदद करनी पड़ सकती है। कुछ चुनौतियों के बावजूद आप इस काम में सफल होंगे। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। प्राइवेट जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- आपको सफलता मिलेगी और मनचाही तरक्की भी हासिल होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा। आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। भविष्य में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आपको आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। आपको अपने आसपास क्या हो रहा है, इस पर ध्यान रखना होगा। कोई दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए, हर काम सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई अपना आपकी खास मदद कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- आपका दिन परिवार के लोगों के साथ खुशहाली में बीतेगा। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। जोखिम उठाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपको सौंपा जा सकता है। इसमें आप अपनी योग्यता साबित करेंगे। आपका दिन परिवार के लोगों के साथ खुशहाली में बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। अपनी मजबूरी या असमर्थता को स्पष्ट रूप से बता दें। ऐसा कोई संकेत न दें जिससे आपके रिश्ते खराब हों। शेयर बाजार या पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कारोबार में आपको अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। कहीं से आपके लिए नौकरी का कोई खास न्‍यौता आ सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में मुनाफा होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- व्यवसाय में नई शुरुआत या बड़ा निवेश न करें। नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने के लिए अपने जान-पहचान वालों से मदद लें। कोई आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और समय पर काम पूरा करें। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि आएगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- हर काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। जल्दबाजी न करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोई आपके काम में बाधा डाल सकता है। इसलिए, सतर्क रहें और बिना देर किए अपने काम को पूरा करें। आपका दिन शुभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको धन के मामले में लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें और बाहर का न खाएं।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉजेक्ट्स के ऑफर मिल सकते हैं। आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी मामले को लंबा खींचने से बचें, इससे आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपको धन लाभ होगा और आप बचत भी कर पाएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको धन लाभ होने से खुशी होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- यदि आपको कोई नया पद या ओहदा मिल रहा है, तो उसे स्वीकार करने में देर न करें। यह आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा और आपकी नई योजनाएं सफल होंगी। आपका दिन सफलता से भरा होगा और बिजनस में आपको जबर्दस्‍त मुनाफा होगा। कहीं से कोई ऐसी खबर आपको मिल सकती है कि उससे आपका मन खुश होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आपको किसी समारोह या पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और दिखावे से दूर रहें। आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। आपके लिए तरक्‍की के योग हैं और कहीं से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका दिन शुभ होगा और कारोबार में आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। कहीं से आपको खुशी का समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788

-03 मई 2025 का पंचांग-

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास–शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि।

चंद्र राशि: प्रातः 06:37 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 12:34 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र।

योग: शूल अर्द्धरात्रि 01:41 बजे तक, तत्पश्चात गण्ड योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 से दोपहर 12:42 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदय: प्रातः 05:39 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:52 बजे।

राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: गंगा सप्तमी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्रा: नहीं है।

पंचक: नहीं है।

मूल नक्षत्र: नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor