आपके सितारेः बुधवार, 20 अगस्त 2025 का राशिफल
20 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषयों में सफलता मिलेगी और शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा। शाम को किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। प्रेम जीवन के रहस्यों को उजागर करने और रिश्तों को स्पष्ट रूप से समझने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन खर्चीला रहेगा। बिजनेस करने वालों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कमाई में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन लगातार मेहनत करना आवश्यक है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- काम में सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में किसी फैसले की वजह से नुकसान हो सकता है। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। लव लाइफ में दिन अच्छा बीतेगा। अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में फंसे किसी काम में अपरिचित व्यक्ति की मदद से सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- खुशी मिलने की संभावना है जो यादगार रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और मन प्रसन्न होगा। काम में व्यस्तता रहेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन संभव है। शाम को किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- मेहनत का पूर्ण प्रतिफल मिलेगा। कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। हर बात पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, शांत रहकर परिवार के बीच विवाद से बचा जा सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कमाई भी बनी रहेगी, आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दैनिक कामकाज में सजग और सतर्क रहना होगा। सेहत नरम-गरम रह सकती है। रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- पुराना निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अच्छी कमाई होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। कोर्ट में चल रहे मामले में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- काम सुचारू रूप से चलेगा। काम में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन होगा। शिक्षण संबंधी काम करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पड़ोसी से सहयोग मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शाम को प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के दूसरे भाग में अचानक नया काम मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है, पुरानी समस्या उभर सकती है। सहकर्मी के कारण तनाव मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-21 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष
तिथि: त्रयोदशी मध्याह्न 12:44 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:08 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योग: व्यतिपात शाम 04:14 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: गुरुपुष्ययोग, सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग।
सूर्योदय: प्रातः 05:53 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:50 बजे।
राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक शिवरात्रि, पर्युषण पर्वारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः मध्याह्न 12:44 बजे से अर्द्धरात्रि 12:16 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: अर्द्धरात्रि 12:08 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।