आपके सितारेः 16 दिसंबर 2024 का राशिफल
16 दिसंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 17 दिसंबर 2024 का पंचांग भी। [
मेष:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। भूमि भवन के क्रय विक्रय से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में शक संदेह करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: शिव लिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: दांतों की क्लीनिक
वृष:- आज सामाजिक कार्यों में अधिक सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमदनी होने के योग हैं। किसी विपरीत लिंग साथी से भूमि, भवन, वाहन आदि कीमती उपहार मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन हो सकता है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: बादाम बहते पानी में बहाएं।
शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।
मिथुन:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपको बेहद खुशी होगी। दूर देश में बसे किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में इधर-उधर की बातों से बचें। अपने कार्य पर ध्यान दें, अन्यथा आपके बॉस से कहासुनी हो सकती है। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: बृहस्पति की कथा करें।
शुभ व्यापार: चार्टर्ड अकाउंटेट।
कर्क:- आज व्यापार में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। कोर्ट कचहरी के मामले में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। यात्रा में कीमती सामान का ध्यान रखें। गुम अथवा चोरी हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपेक्षित पद न मिलने से कुछ तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: बहते पानी में शराब बहाएं।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का व्यापार।
सिंह:- आज महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशाली चर्चा का विषय रहेगी। आपके नए मित्र बनेंगे। विद्यार्थी परीक्षा प्रतियोगिता संबंधी कार्य में व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। अन्यथा अनिद्रा रोग के शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला।
उपाय: भगवान श्री सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।
शुभ व्यापार: ज्योतिषी।
कन्या:- आज राजनीति में संलग्न लोगों के पद एवं कद में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
तुला:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा की योग बनेंगे।
शुभ रंग: मेरून।
उपाय: शराब व मांस का सेवन न करें।
शुभ व्यापार: इत्रशाला।
वृश्चिक:- आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की महत्वाकांक्षा पूरी होंगी। व्यापारिक योजना सफल होगी। दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। करियर को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता प्राप्त होगी। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है।
शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
उपाय: परस्त्री गमन न करें।
शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट।
धनु:- आज मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। धन संबंधी समस्या किसी प्रियजन के सहयोग से दूर हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही ना करें। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में से सहभागिता कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: जनसंचार।
मकर:- आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थित व्यक्ति से सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं सन्देह बढ़ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय: घर की छत पर लकड़ी ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
कुंभ:- आज किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास ना करें, अन्यथा धोखा हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साज-सज्जा पर अधिक धन खर्च होगा। व्यापार में अपेक्षित आमदनी न होने से मन खिन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुखद घटना घट सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
उपाय: रात्रि में दूध न पीएं।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
मीन:- आज इस दिशा में सोच समझकर कदम उठाएं। कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी। व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से यकायक धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अपनी महत्वाकांक्षाओं को साथी पर थोपने से बचें।
शुभ रंग: काला।
उपाय: नेत्रों की औषधि मुफ्त बांटें।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुओं का व्यापार
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560
17 दिसंबर 2024 का पंचांग
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/ पक्ष: पौष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वितीय तिथि प्रातः 10:56 मिनिट तक। तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि सायं 6:51 मिनिट तक। तत्पश्चात कर्क राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म योग रात्रि 9:10 मिनट तक। तत्पश्चात ऐंन्द्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 तक रहेगा।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 7:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 5:24 बजे।
राहूकालः दोपहर 2:48 से 4:05 तक रहेगा।
तीज त्योहार: कोई नहीं।
भद्राः रात्रि 10:31 मिनिट से 18 दिसंबर प्रातः 10:06 मिनट तक।
पंचकः नहीं है।
मंगलवार का दिशा शूल
मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।