आपके सितारेः 23 दिसम्बर 2024 का राशिफल  

23 दिसंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 24 दिसंबर 2024 का पंचांग भी।

Dec 22, 2024 - 23:29
 0
आपके सितारेः 23 दिसम्बर 2024 का राशिफल   

मेष: आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का संचार होगा। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। व्यापारिक समस्या का समाधान किसी मित्र के सहयोग से होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग : क्रीम

आपके लिए शुभ व्यापार: इमारती सामान का व्यापार।

आज का उपाय : भक्ति भाव से श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ करें।

वृष: आज कार्य क्षेत्र में अंजान व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों की ओर से सकारात्मक संदेश मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें।

आज का शुभ रंग: चटक लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: लोहे के बने सामान का व्यापार।

आज का उपाय: हरा रुमाल अपने पास रखें, साबुत मूंग की दाल दान करें।

मिथुन: आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। माता से मनपसंद उपहार अथवा धन मिल सकता है। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के कार्य में संलग्न लोगों को धन लाभ होगा। नौकर चाकर के सुख में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज का शुभ रंग: गहरा हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: समाज से कार्य।

आज का उपाय: एक पानी वाला नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपकाकर श्री गणेश जी को अर्पित करें।

कर्क:- आज यात्रा में नए मित्र बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा मित्र के सहयोग से दूर होगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। खेल-कूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं। अन्यथा चोट लग सकती है। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: प्रोपर्टी डीलर।

आज का उपाय:- माता लक्ष्मी जी को बर्फी अर्पित करें।

सिंह:- आज घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या का समाधान मिल सकता है। माता-पिता से भेंट हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार : मिठाई की दुकान।

आज का उपाय : पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें।

कन्या:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भूमि ,भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जिससे आपकी खुशी का ठिकाना न रहेगा। शेयर, लॉटरी ,दलाली आदि से धन प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: बुक शॉप।

आज का उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, तांबे के लोटे में जल भर कर रोली अक्षत डाल कर सूर्य जल दें।

तुला:- आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ने से दूरियां बढ़ सकती हैं। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार अथवा परीक्षा में सफलता मिलने की संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक कार्यों में अवरुचि कम होगी। किसी जोखिम पूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप।

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें। निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें।

वृश्चिक: आज किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में कोई सुखद घटना घट सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

आज का शुभ रंग : हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार : ट्रेडर।

आज का उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। मन्दिर देशी घी का दान करें।

धनु:- आज किसी प्रियजन से अकारण कहा सुनी हो सकती है। अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें अन्यथा बाद में पछतावा होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर अधिक धन खर्च हो सकता। संतान की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव का कारण बन सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी।

आज का शुभ रंग : धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार : किराना व्यापार।

आज का उपाय : लाल रंग का पर्स या रुमाल अपने पास रखें। मसूर की दाल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मकर : आज धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश करने से पूर्व सोच विचार अवश्य करें। पेट संबंधी समस्या को हल्के में न लें अन्यथा स्वास्थ्य गंभीर रूप से खराब हो सकता है।

आज का शुभ रंग : आसमानी नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार : वाहन विनिर्माण।

आज का उपाय : श्रद्धा भाव से सूर्य नारायण की पूजा करें। गेहूं और गुड़ का यथाशक्ति दक्षिणा सहित दान करें।

कुम्भ: आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ षड्यंत्र रचकर परेशान कर सकता है। अतः सावधान रहें। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को नवीन पद मिल सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ परिजन के कारण खुशियों का संचार होगा। संतान की ओर से कोई तनावपूर्ण समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। भूमि ,भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। अपनी सामर्थ्य अनुसार कार्य करें। अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान।

आज का उपाय : सूर्य अस्त होने के बाद राहु मंत्र 108 बार जप करें। कुत्तों को टोस्ट खिलाएं।

मीन:- आज किसी विपरीत लिंग साथी से अकारण कहा सुनी हो सकती है। मिथ्या आरोप लगने से समाज में आपकी बदनामी हो सकती है। अतः सावधान रहें। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा सत्ता शासन में बैठे व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। किसी अभिन्न मित्र का परिवार सहित घर आगमन होगा।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: कैसिनो।

आज का उपाय: भगवान श्री राम जी की आराधना करें। गरीबों को भोजन कराएं।

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न० 21, ब्लॉक न० 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक

मो० 9412343560

24 दिसंबर 2024 का पंचांग

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/ पक्ष: पौष  मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि :नवमी तिथि सायं 7:52 मिनिट तक तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कन्या राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र :हस्त नक्षत्र दोपहर 12:16 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा रहेगा।

योगः शोभन योग रात्रि 8:52 मिनट तक तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 तक रहेगा।

दुष्टमुहूर्त: नवमी में कोई भी शुभ कार्य न करें।

सूर्योदयः प्रातः 7:11 बजे।

सूर्यास्तः सायं 5:27 बजे।

राहूकालः दोपहर 2:53से 4:10  तक रहेगा।

तीज त्योहार: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

 आज का दिशा शूल

मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है( यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।

SP_Singh AURGURU Editor