आपके सितारेः 07 फरवरी 2025 का राशिफल
07 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 08 फरवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज धन, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में आया तनाव दूर होगा। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। गृहस्थ जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: जोखिम पूर्ण कार्य।
आज का उपाय: मंगल यन्त्र की पूजा करें।
वृष:- आज कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: फिल्म निर्माण।
आज का उपाय: माता लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पित करें।
मिथुन:- आज परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: आटा चक्की।
आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में नई सहयोगी बनेंगे। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को पदोन्नति के साथ धन लाभ होगा। नवीन संपत्ति भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: टेंट का कारोबार।
आज का उपाय: उगते हुए चन्द्रमा को नमस्कार करें।
सिंह:- आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ कहासुनी हो सकती है। अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को साहसिक कार्य के लिए सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: बर्तन की दुकान।
आज का उपाय: पिता के चरण स्पर्श करें।
कन्या:- आज बनते-बनते कार्य में बाधा आ सकती है। शासन सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी विपरीत लिंग साथी से धन अथवा उपहार मिल सकता है।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: नारियल पानी का कारोबार।
आज का उपाय: कुत्तों को टोस्ट खिलाएं।
तुला:- आज नौकरी में पदोन्नति होगी। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धन एवं मान बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: मिठाई की दुकान।
आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
वृश्चिक: आज यात्रा में नए मित्र बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
आज का शुभ रंग: मेरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
आज का उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।
धनु:- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। रोजी-रोजगार की तलाश पूरी होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना सफल होगी। सहोदर बहन भाइयों के साथ मनोरंजन अथवा पर्यटन का लुत्फ उठाएंगे।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: गीत संगीत।
आज का उपाय: मंदिर में हवन सामग्री दान करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी न करें, बिगड़ सकता है। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में पद एवं कद बढ़ सकता है।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: भगवान शिव जी की आराधना करें।
कुंभ:- आज परिवार में अकारण वाद-विवाद हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
आज का शुभ रंग: स्लेटी।
आपके लिए शुभ व्यापार: मूर्ति निर्माण।
आज का उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन:- आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आप कोई कीमती वस्तु खरीद कर घर ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी।
आज का शुभ रंग: केसरिया।
आपके लिए शुभ व्यापार: मसाले का कारोबार।
आज का उपाय: भगवान श्री विष्णु जी को पीले पुष्प अर्पित करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
पंचांगः शनिवार, 08 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
माघ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि : एकादशी रात्रि 08:15 बजे तक, उपरांत द्वारदशी रहेगी।
नक्षत्र :मृगशिरा सायं 6:06 बजे तक, उपरांत आद्रा रहेगा।
दिशाशूल :पश्चिम दिशा में।
योग:वैधृति दोपहर 2:03 बजे तक, उपरांत विशकुंभ रहेगा।
चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा।
पर्व: जया एकादशी।
राहुकालम: प्रातः 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।
अग्निवास: आकाश में।
भद्रावास: स्वर्ग में।
भद्रा प्रातः 8:50 से सायं 8:15।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।