आपके सितारेः 16 फरवरी 2025 का राशिफल
16 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 17 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

आज का शुभ रंग: मेरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।
आज का उपाय: शुद्ध चांदी शरीर पर धारण करें।
वृष:- आज कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।
आपके लिए शुभ व्यापार: तेल रिफाइनरी।
आज का उपाय: लक्ष्मी जी की आराधना करें।
मिथुन:- आज भूमि,भवन, वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोचिंग सेंटर।
आज का उपाय: माता दुर्गा जी की पूजा करें।
कर्क: आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: क्रीम।
आपके लिए शुभ व्यापार: इस्पात और लोहे के उद्योग।
आज का उपाय: भाई की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह:- आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: टेक्सटाइल शोरूम।
आज का उपाय: पिता का सम्मान करें। विष्णु जी की पूजा करें।
कन्या:- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: पंसारी की दुकान।
आज का उपाय: बहन, बुआ, मौसी से आशीर्वाद प्राप्त करें।
तुला:- आज सुख उपभोग की वस्तुएं प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधित कार्यों में किसी मित्र का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलेगा। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेफ्रिजरेशन ।
आज का उपाय: माता का सम्मान करें। शिव जी की आराधना करें।
वृश्चिक: आज किसी अंजान यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियों का संचार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी।
आज का शुभ रंग: गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: शेयर और स्टॉक दलाल।
आज का उपाय: अपना चरित्र उत्तम रखें।
धनु:- आज किसी प्रियजन से अकारण कहासुनी हो सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के योग हैं। नवीन व्यापार, उद्योग शुरू करने की योजना सफल होगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रेडिंग।
आज का उपाय: हिजड़ों को भोजन खिलाएं।
मकर: आज किसी अंजान व्यक्ति से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपके मन में उनके प्रति लगाव एवं सहानुभूति का भाव रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: मिठाई की दुकान।
आज का उपाय: स्त्रियों का सम्मान करें।
कुंभ:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: नाई की दुकान।
आज का उपाय: नौकरों को प्रसन्न रखें।
मीन:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक और संदेह बढ़ सकता है।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: गैर सरकारी संगठन।
आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकें दान करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
17 फरवरी 2025 का पंचांग
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: पंचमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
योग: शूल योग प्रातः 08:53 बजे तक, उपरांत गंड योग रहेगा।
चंद्रमा कन्या राशि सायं 6:02 बजे तक, उपरांत तुला राशि रहेगी।
पर्व: भागवत भवन प्रतिष्ठा दिवस (मथुरा), मां यशोदा जयंती, महाकाल मेला।
राहुकालम: प्रातः 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 45 मिनट तक।
अग्निवास: पृथ्वी में।
भद्रावास: पाताल में।
ग्रह गोचर: सूर्य कुम्भ राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।