आपके सितारेः 13 फरवरी 2025 का राशिफल

13 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 14 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 13, 2025 - 10:29
 0
आपके सितारेः 13 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। व्यापार में आमदनी प्रचुर मात्रा में होगी। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा में सुख सुविधा मिलेगी। किसी परिजन से भेंट होगी।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र।

आज का उपाय: बृहस्पति देव की पूजा करें।

 

वृष:- आज प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। राजनीतिक क्षेत्र में पद एवं कद बढ़ सकता है। नवीन व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आई बाधा दूर होगी।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: ऊनी कपड़ों का कारोबार।

आज का उपाय: भैरों की उपासना करें।

 

मिथुन:- आज स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रभाव पड़ेगा।

आज का शुभ रंग: सिल्वर।

आपके लिए शुभ व्यापार: मछली का व्यापार।

आज का उपाय: नौकरों को प्रसन्न रखें।

 

कर्क:- आज घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग: पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: शो बिजनेस जैसे सिनेप्लेक्स।

आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

 

सिंह:- आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग हैं।

आज का शुभ रंग: केसरिया।

आपके लिए शुभ व्यापार: चाय कॉफी पार्लर।

आज का उपाय: मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।

 

कन्या:- आज अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रियजन से अकारण कहासुनी हो सकती है, अतः वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

आज का शुभ रंग: धुएं जैसा।

आपके लिए शुभ व्यापार: जन संचार और मीडिया से जुड़े कार्य।

आज का उपाय: गुलाब के पुष्पों की माला माता लक्ष्मी जी को पहनाएं।

 

तुला:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी।

आज का शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।

आज का उपाय: सुराख वाला तांबे का पैसा बहते पानी में बहाएं।

 

वृश्चिक:- आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी परिजन से भेंट हो सकती है।

आज का शुभ रंग: नारंगी।

आपके लिए शुभ व्यापार: खनिज पदार्थों का कारोबार।

आज का उपाय: सत्य नारायण भगवान की कथा करें, अथवा कराएं।

 

धनु:- आज कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। किसी पुराने लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग: क्रीम।

आपके लिए शुभ व्यापार: शिल्प कार्य।

आज का उपाय: गंगा स्नान करें।

 

मकर: आज खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। राजनीति में जनता से अपार सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

आज का शुभ रंग: जामुनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: मनोविश्लेषक।

आज का उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।

 

कुंभ:- आज किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग: हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।

आज का उपाय: एक मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

 

मीन:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। गृहस्थ जीवन में आई बाधा दूर होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। भूमि, भवन, वाहन   आदि के विक्रय से प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग: हल्का पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: चमड़े के सामान का कारोबार।

आज का उपाय: गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें।

 

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

 

14 फरवरी 2025 का पंचांग

 

विक्रम संवत: 2081

सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में। 

फाल्गुन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि : द्वितीया रात्रि 9:52 बजे तक, उपरांत तृतीया रहेगी।

नक्षत्र:  पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:08 बजे तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

योग: अतिगंड योग प्रातः 07:19 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।

चंद्रमा सिंह राशि।

पर्व: नहीं है।

राहुकालम: प्रातः 11 बजकर 10  मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

अग्निवास: पृथ्वी पर।

भद्रावास: मृत्युलोक में। 

ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध कुंभ राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor