आपके सितारेः 12 फरवरी 2025 का राशिफल
12 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 13 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आज प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: शनि मंत्र का जप 108 बार करें।
शुभ व्यापार: ट्रैवल एजेंसी।
शुभ रंग: पीला।
उपाय: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।
शुभ व्यापार: शैक्षिक संस्थान।
शुभ रंग: गुलाबी।
उपाय: श्री हनुमान जी के दर्शन करें।
शुभ व्यापार: बिजली के सामान की दुकान।
कर्क:- आज भूमि, भवन, वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें।
शुभ रंग: गुलाबी।
उपाय: माता लक्ष्मी जी आराधना करें।
शुभ व्यापार: ब्यूटी पार्लर।
सिंह:- आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लंबी दूरी अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ रंग: तोतई।
उपाय: श्री गणेश जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार: पंसारी की दुकान।
कन्या:- आज किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की महत्वाकांक्षा पूरी होगी। व्यापारिक योजना सफल होगी।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: उगते सूर्य को जल दें।।
शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े।
तुला:- आज दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। करियर को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: शिव जी की आराधना करें।
शुभ व्यापार: खाद्य सामग्री।
वृश्चिक:- आज आय एवं व्यय में समानता रहेगी। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: गौ सेवा करें।
शुभ व्यापार: ट्रेडिंग।
धनु:- आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। धन संबंधी समस्या किसी प्रियजन के सहयोग से दूर हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद।
उपाय: इत्र लगाएं।
शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।
मकर:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल।
उपाय :हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
कुंभ:- आज यकायक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी।
शुभ रंग: काला।
उपाय: पीपल के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
मीन:- आज राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पदस्थित व्यक्ति से सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं सन्देह बढ़ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: गुरु का सम्मान करें।
शुभ व्यापार: कोचिंग सेंटर।
-डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
पंचांग: गुरुवार, 13 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा रात्रि 8:21 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।
नक्षत्र: मघा नक्षत्र रात्रि 9:06 बजे तक, उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।
योग: शोभन योग प्रातः 7:30 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
चंद्रमा सिंह राशि।
पर्व: रेडियो दिवस।
राहुकालम: प्रातः 1 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 19 मिनट तक।
अग्निवास: आकाश पर।
भद्रावास: मृत्युलोक में।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।