आपके सितारेः 27 फरवरी 2025 का राशिफल
27 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 फरवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। अपनी इनकम को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- कामकाज के सिलसिले में आपको आना-जाना लगा रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-7
मिथुन:- किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर असमंजस चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-1
कन्या:- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक का रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-4
वृश्चिक:- अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। बिजनेस में आपका कोई पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु:- कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से मात दे सकेंगे। आपकी कला में निखार आएगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक-11
मकर:- आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक-10
कुम्भ:- किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-8
मीन:- जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनके व्यापार में आज उन्हें किसी योजना से अच्छा बेनिफिट मिलेगा, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किसी सामाजिक कार्य में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
---28 जनवरी 2025 का पंचांग---
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा कल तड़के 03:16 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर कल प्रात: 06:58 बजे तक, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01:40 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध योग रात्रि 08:08 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 से 12:55 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 6:43 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:19 बजे।
राहुकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः है।
मूल: नहीं है।
दिशा शूल: पश्चिम दिशा में।