आपके सितारेः 23 फरवरी 2025 का राशिफल

23 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 22, 2025 - 22:54
 0
आपके सितारेः 23 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष:- कामकाज की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। जोखिम के मामले टालें। दबाव में न आएं। व्यर्थ के विवादों से बचें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-3

वृषभ:- मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। साझा कार्यों को आगे बढ़ाएं। सभी का आदर सम्मान रखेंगे। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। दाम्पत्य में सुख बना रहेगा। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी।

भाग्यशाली रंग- सिल्वर, भाग्यशाली अंक-3

मिथुन:- सूझबूझ से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में जगह बनाएंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। उधार से बचें।  नौकरीपेशा अच्छा काम करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का नीला, भाग्यशाली अंक-5

कर्क:- मित्रों से जुड़ाव बनाए रखें। कार्य व्यापार में प्रभाव रहेगा। व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सक्रियता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- पारिवारिक गतिविधियों में समय देंगे। प्रबंधन पर जोर बना रहेगा। जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों में सहजता सजगता रखें। अहंकार व जिद से बचें। सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-6

कन्या:- भेंट मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे। सीमित दूरी की यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। शादी समारोह में जाने के अवसर बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-2

तुला:- मूल्यवान वस्तु के मिलने की इच्छा पूरी होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अज्ञात भय से मन ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-5

वृश्चिक:- कार्यों में विलंबता होने से मन व्यथित रहेगा। समय पर कार्य न होने से मन शांत रहेगा। हाथ पैरों में दर्द रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- धन संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना होगा। पेट संबंधित शिकायत हो सकती है। व्यापारिक सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- खानपान का विशेष ध्यान रखें। नए वाहन खरीदने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में निवेश करने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-9

कुम्भ:- भाइयों के सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक कार्य में लगे रहने से शरीर में थकान रहेगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-2

मीन:- कार्य करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा कार्य बिगड़ने की संभावना रहेगी। भूमि, भवन इत्यादि में पैसा निवेश कर सकते हैं। भावनाओं में आकर किसी को पैसा ना दें।

भाग्यशाली रंग- सुनहरा, भाग्यशाली अंक-1

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

23 फरवरी 2025 का पंचांग

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: एकादशी तिथि अपराह्न 01:44 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 12:56 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:59 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि योग प्रात: 10:05 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:09 से 12:55 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: मध्याह्न 12:55 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः प्रातः 6:47 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:17 बजे।

राहुकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: विजया एकादशी व्रत।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशा शूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor