आपके सितारेः 05 जनवरी 2024 का राशिफल  

05 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 06 जनवरी 2025 का पंचांग भी।

Jan 4, 2025 - 22:37
 0
आपके सितारेः 05 जनवरी 2024 का राशिफल   

मेष:- आज पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। पूंजी निवेश आदि सोच समझकर ही करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

शुभ रंग: हल्का नीला।

शुभ व्यापार: विद्युत उपकरणों की शॉप।

उपाय: सुनसान जगह पर सुरमा दबाएं।

वृष:- आज प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। संतान की ओर से सुख सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ रंग: हरा।

शुभ व्यापार: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।

उपाय: दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।

मिथुन:- आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। गुप्त कार्य में गुप्त शत्रुओं के प्रति अधिक सावधानी रखें। खाने-पीने के वस्तुओं में संयम रखें।

शुभ रंगः गोल्डन।

शुभ व्यापार: पर्यटन उद्योग।

उपाय: नीले कपड़े में चना बांधकर मंदिर में दें।

कर्क:- आज आर्थिक क्षेत्र में धन का सदुपयोग करें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें। प्रेम सम्बन्धों में अधिक जोखिम से काम ना लें।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: समुद्री उत्पादों का व्यापार।

उपाय: शिवजी को आक के फूल चढ़ाएं।

सिंह:- आज अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनका तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा।

शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकान।

उपाय: कच्चा घड़ा जल में प्रवाहित करें।

कन्या:- आज मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें। अपनी बुद्धि और विवेक से सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ रंग: धानी।

शुभ व्यापार: शैक्षिक और अनुसंधान संस्थाएं।

तुला:- आज माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी।

शुभ व्यापार: प्रयोगशालाएं।

उपाय: कांसे के बर्तन का दान करें।

वृश्चिक: आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के लिए समय शुभ नहीं रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई के प्रति अभिरुचि कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा।

शुभ व्यापार: फार्मास्युटिकल फैक्टरियां।

उपाय: सूर्यकाल में संभोग न करें।

धनु:- आज इष्ट मित्रों का व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। अधिक बाद विवाद वाली स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ ताल-मेल बनाकर रखें। घर में भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: गहरा लाल।

शुभ व्यापार: मिष्ठान्न भण्डार।

उपाय:  नीम का पेड़ लगाएं।

मकर: आज कोई लंबी यात्रा होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कठोर वचन ना कहें। महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग: मेरून।

शुभ व्यापार: डीलिंग।

उपाय: किसी साधु से ताबीज न लें।

कुंभ:- आज अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: सिल्वर।

शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।

उपाय: मीठी तंदूरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।

मीन:- आज भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल है। इस संबंध में निर्णय आदि लेने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

शुभ रंग: संतरी।

शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े की दुकान।

उपाय: गंजे या काले व्यक्ति से दूर रहें।

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप नं.21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर(निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।

परामर्श समयः प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।

मो० 9412343560

06 जनवरी 2025 का पंचांग

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: पौष मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: सप्तमी सायं 6:23 मिनट तक। तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: मीन राशि सायं 5:49 मिनट तक। तत्पश्चात मेष राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सायं 7:05 मिनट तक। तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योग: परिधि योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 बजे तक रहेगा।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः प्रातः 7:15 बजे।

सूर्यास्तः सायं 5:35 बजे।

राहूकालः प्रातः 8:30 से 9:47 मिनट तक।

तीज त्योहार: गुरु गोविंद सिंह जयंती, श्री नंदबाबा जयंती, पत्रकार दिवस।

भद्राः सायं 6:23 मिनट से 7 जनवरी प्रातः 5:24 मिनिट तक।

पंचकः चल रहे हैं।

सोमवार का दिशा शूल

सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। यात्रा वर्जित रहती है। यदि करनी आवश्यक हो तो दर्पण देख कर प्रारम्भ करें।

SP_Singh AURGURU Editor