आपके सितारेः 13 जनवरी 2025 का राशिफल

13 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 14 जनवरी 2025 का पंचांग भी।

Jan 12, 2025 - 22:55
 0
आपके सितारेः 13 जनवरी 2025 का राशिफल

मेष:- आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। व्यापारिक योजना सफल होगी। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।

उपाय: श्रीराम जी की आराधना करें।

वृष:- आज प्रेम संबंधों में अत्यधिक विश्वास घातक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न करें। रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों को रोजगार से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: दांतों के क्लीनिक।

उपाय: सूर्य के अस्त होने के बाद राहु मंत्र 108 बार जप करें।

मिथुन:- आज शराब पीकर वाहन तीव्र गति से न चलाएं।  बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को सरकार की ओर से उच्च सम्मान मिल सकता है ।

शुभ रंग: पर्पल।

शुभ व्यापार: इमारती सामान।

उपाय : सूर्य नारायण की पूजा करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।

कर्क:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग: अग्नि का प्रयोग करने वाले व्यवसाय।

शुभ व्यापार: ब्यूटी पार्लर।

उपाय: एक पानी नारियल मौली बांधकर काले तिल चिपकाकर श्री गणेश जी को अर्पित करें।

सिंह:- आज व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त करें।

शुभ रंग: गोल्डन।

शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।

उपाय: मंदिर में हवन सामग्री का दान करें।

कन्या:- आज रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।  परिवार में उत्पन्न तनाव समाप्त होगा, जिससे आपको बेहद खुशी होगी।

शुभ रंग: हल्का लाल।

शुभ व्यापार: शिक्षण कार्य।

उपाय: भगवान सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।

तुला:- आज वाद-विवाद से बचें, अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। धन एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग काला।

शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।

उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। तांबे के लोटे में जल भरकर रोली, अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक:- आज नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू कर सकते हैं। दूर देश से किसी परिजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: सफेद।

शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।

उपाय: साबुत मूंग की दाल दान करें।

धनु:- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। कोई रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल।

शुभ व्यापार: चाय/कॉफी पार्लर।

उपाय: छोटी छोटी कन्याओं को बर्फी का दान करें।

मकर:- आज व्यापार में नए अनुबंध होने से स्थिति सुधरेगी। नौकरी में अपने कार्य के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: मूंगिया।

शुभ व्यापार: एयर कंडीशनर।

उपाय: श्री हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें। निर्धन लोगों की यथासंभव सहायता करें।

कुंभ:- आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।  खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।

शुभ रंग: क्रीम।

शुभ व्यापार: फिल्म उद्योग।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन:- आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।  दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। भूमि के क्रय विक्रय संबंधी कार्य से धन लाभ होगा।

शुभ रंग: हल्का नीला।

शुभ व्यापार: भवन निर्माण।

उपाय: पीले कपड़े में बेसन के लड्डू रख कर दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करें।

-डॉ० अरविन्द मिश्र

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।

मो० 9412343560

14 जनवरी 2025 का पंचांग

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: पौष मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि रहेगी।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 10:16 बजे तक। तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योगः विशकुंभ योग रहेगा। रवि योग प्रातः 10:16 बजे से प्रारंभ।

अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:45 से 12:45 बजे तक रहेगा।

दुष्टमुहूर्त: प्रतिपदा में कोई भी शुभकामना न करें।

सूर्योदयः प्रातः 7:15 बजे।

सूर्यास्तः सायं 5:41 बजे।

राहूकालः दोपहर 3:04 से 4:22 बजे तक रहेगा।

तीज त्योहार:मकर संक्रांति।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं हैं।

मंगलवार का दिशा शूल

मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है। यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।

SP_Singh AURGURU Editor