आपके सितारेः रविवार, 01 जून 2025 का राशिफल
01 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ में किसी काम के चलते पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग करते समय सजग और सतर्क रहें। बिजनेस में दिन के दूसरे भाग में लाभ मिलेगा, काम से संतुष्टि रहेगी। छात्र शिक्षा क्षेत्र में सफलता पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ:
धन-संपत्ति संबंधी कोई चाहत पूरी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कागजी कार्यों में अत्यधिक सतर्कता बरतें। नौकरी में मनचाहा कार्य मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी की बातों में आकर त्वरित निर्णय लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन:
कई मोर्चों पर काम करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में क्रोध नियंत्रित रखें, अन्यथा कोई लाभ उठा सकता है। आर्थिक उलझन में अप्रत्याशित लाभ संभव है। व्यापार में अटका पैसा मिलने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 6
कर्क:
कामकाज और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। लोहा और तरल वस्तुओं के व्यापार में कमाई होगी। भूमि भवन से जुड़ा कार्य भी फलदायक रहेगा। पारिवारिक समस्या से राहत मिलेगी। कार्यों में बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 9
सिंह:
आर्थिक मामलों में संयम और सतर्कता आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, किंतु जीवनसाथी से व्यवहार में व्यावहारिकता रखें। किसी भी वादे से पूर्व विचार अवश्य करें। उच्च शिक्षा में सफलता के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5
कन्या:
सामाजिक क्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान दें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। कोई पुरानी गलती चिंतित कर सकती है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 6
तुला:
परिवार संग यात्रा का अवसर बन सकता है। दूसरों की सहायता सोच-समझकर करें, वरना लाभ उठाया जा सकता है। यात्रा के दौरान सजग और सतर्क रहें। पड़ोस में विवाद हो तो मौन रहना हितकर रहेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: जरिम | भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक:
कमाई और उन्नति के योग हैं। घर में शुभ कार्यक्रम से वातावरण खुशनुमा रहेगा। व्यापारियों को संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा। मित्रों से किसी बात पर विवाद संभव है। पिता के मार्गदर्शन से लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 9
धनु:
उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आवश्यक है। मित्र या संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 3
मकर:
बिजनेस में लाभदायक डील संभव है। गृह निर्माण और लोहा संबंधित व्यापार में कमाई बढ़ेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि से प्रसन्नता होगी। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ:
घरेलू खर्च के साथ वाहन और स्वास्थ्य पर भी खर्च संभव है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक तनाव रह सकता है। जीवनसाथी या संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। खानपान में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 7
मीन:
अचानक अटका पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेमी से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। मामा-मौसी से लाभ के योग हैं। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। नया रचनात्मक कार्य आरंभ कर सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: धानी | भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-02 जून 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी रात्रि 08:34 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र रात्रि 10:55 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात प्रात: 08:11 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:08 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 08:34 बजे से कल प्रात: 09:10 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: आज रात्रि 10:55 बजे पर समाप्त है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।