आपके सितारेः गुरुवार 05 जून 2025 का राशिफल
05 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
श्रमशीलता और निरंतरता बनाए रखें। मेहनत से अधिकतर मामलों में अपेक्षित सफलता संभव। कामकाज में सतर्कता आवश्यक। नियम अनुशासन को बढ़ावा देना लाभप्रद रहेगा। सूझबूझ और सजगता से निर्णय लें। वातावरण में अनुकूलता बनी रहेगी। खर्च व निवेश पर नियंत्रण आवश्यक। नौकरी के प्रयासों में तेजी आएगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संबंधों में सहजता बनाए रखें। पेशेवर एवं तार्किक विषयों में गति आएगी।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ :-
मित्रों के साथ सुखद संवाद बना रहेगा। भेंट-मुलाकात में उत्साह और संवेदनशीलता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अपनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। बुद्धिमत्ता से कार्य बनेंगे। संस्कार और परंपराओं में गति आएगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। युवाओं का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कला-कौशल में निखार आएगा। अध्ययन और अध्यापन में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन :-
पारिवारिक संबंधों में गंभीरता रखें। प्रशासकीय मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय में गति रहेगी। निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार से करीबी संबंध मजबूत होंगे। परिजनों का समर्थन रहेगा। तालमेल बढ़ेगा। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा। भावनात्मक मामलों में संतुलन आवश्यक। गृहकार्य में रुचि बनी रहेगी। निजी संबंधों से लाभ के प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3
कर्क :-
पेशेवरता पर जोर बनाए रखें। वाणिज्यिक यात्रा संभव है। विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर पाएंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवहारिकता और समझ बनी रहेगी। साहस और पराक्रम साथ देगा। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ेगा। बंधु-बांधवों का साथ उत्साह बढ़ाएगा। सहकारिता बनी रहेगी। वाणिज्यिक प्रयास बेहतर रहेंगे। आवश्यक सूचनाएं साझा करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2
सिंह :-
परिवार में आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे। परंपरागत गतिविधियों में तेजी आएगी। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। साज-सज्जा पर ध्यान रहेगा। धन-संपत्ति के मामलों में अनुकूलता मिलेगी। करीबी लोगों के साथ हर्ष-उल्लास से समय बीतेगा। योग्यता दिखाने के अवसर रहेंगे। वाणी और व्यवहार में प्रभाव बना रहेगा। विविध विषयों में पक्ष मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9
कन्या :-
नवीन प्रयोगों और प्रयासों में सफलता मिल सकती है। खानपान की गुणवत्ता बनी रहेगी। करीबी सहयोगी साथ देंगे। व्यवहार में मिठास और बड़प्पन रहेगा। करियर और व्यापार में प्रयास होंगे। आधुनिक विषयों में रुचि बनी रहेगी। चर्चा में स्थान मिलेगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा। यात्रा संभव है। वरिष्ठों से मेलजोल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8
तुला :-
आवश्यक मामलों में स्वार्थ और बहस से बचना चाहिए। लेनदेन में धैर्य बनाए रखें। संबंधों से लाभ की संभावनाएं हैं। जल्दबाजी और अहंकार से बचना लाभकारी रहेगा। परिजनों का साथ मिलेगा। दूरस्थ कार्यों में सुधार संभव। जिम्मेदारी निभाने में तत्पर रहें। कामकाज में सतर्कता आवश्यक। वैदेशिक मामलों में सतर्कता रखें। उधारी से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक :-
मित्रों व सहयोगियों से मुलाकात की संभावना रहेगी। शुभ कार्यों में सम्मिलित होंगे। व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ बेहतर रहेगा। नवीन कार्यों में रुचि बनी रहेगी। जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ सकेंगे। सकारात्मक परिणाम उत्साहित करेंगे। बड़ों से तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 6
धनु :-
शासन और सत्ता से जुड़े मामलों में गति रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन में फोकस रहेगा। सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रबंधन संबंधी प्रयास तेज होंगे। विविध कार्यों में प्रगति संभव। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों का समर्थन रहेगा। चर्चाओं में प्रभाव बना रहेगा। जोखिम लेने की प्रवृत्ति लाभकारी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9
मकर :-
वाणिज्यिक कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। करीबियों की खुशियां बढ़ेंगी। सबका सहयोग मिलेगा। व्यवस्था में मजबूती आएगी। लाभ की संभावनाएं रहेंगी। परिस्थितियों में सकारात्मकता बनी रहेगी। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। अवरोध स्वतः दूर होंगे। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ :-
जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों की सलाह का सम्मान करें। मेलजोल बनाए रखने का प्रयास करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वजनों की खुशियों का ध्यान रखना प्राथमिकता में रहे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जोखिम से बचें। कार्यों में व्यवधान संभव।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1
मीन :-
करियर और व्यापार में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। कार्यसूची बनाकर लक्ष्य निर्धारित करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझा कार्यों में गति रहेगी। निर्णय में उत्साह रहेगा। टीम निर्माण में सहयोग मिलेगा। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। महत्वपूर्ण मामलों में अनुकूलता रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788
-06 जून 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: एकादशी कल तड़के 04:47 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 08:06 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र आज प्रात: 06:34 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात प्रात: 10:13 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: निर्जला एकादशी व्रत,गायत्री जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 03:31 बजे से कल तड़के 04:47 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।