आपके सितारेः रविवार, 08 जून 2025 का राशिफल

08 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 7, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः रविवार, 08 जून 2025 का राशिफल

मेष :- सोच में नकारात्मकता लाने से बचना चाहिए, नहीं तो कोई गलत फैसला लिया जा सकता है। ऑफिस में किसी बात पर सीनियर से बहस हो सकती है, जिससे थोड़ा तनाव संभव है। पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और लगातार अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विदेश से आयात-निर्यात करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सतर्कता रखनी चाहिए। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन के दौरान कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- समाज से जुड़े लोग किसी नए काम में रुचि ले सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को नई नौकरी मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत बात पर सहमति न जताना उचित रहेगा। पारिवारिक मामलों को हल्के में लेने से रिश्तों में खटास आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे माता-पिता को गर्व होगा। किसी नए काम की शुरुआत करते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेना लाभकारी रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करना चाहिए। कुछ पुराने झगड़े और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कुछ नया करने की चाह में कोई बड़ी गलती न हो जाए, इसका ध्यान रखना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाना उचित रहेगा। किसी कानूनी मामले में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है, लेकिन फैसला पक्ष में आने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र से मनमुटाव खत्म हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस संभव है। धैर्य बनाए रखना जरूरी है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिससे भागदौड़ अधिक हो सकती है। दान-पुण्य में मन अधिक लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट भी दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- कार्य के प्रति लापरवाही न बरती जाए और न ही उसे दूसरों पर छोड़ा जाए, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी में प्रमोशन के चलते ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन भारी हो तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बात करना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- आसपास के लोगों से प्रभावित होकर लाभ प्राप्त हो सकता है। निजी जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। अचानक किसी कार्य के चलते दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। पारिवारिक समस्या के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। घर के बड़ों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। खानपान में विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी संभव है। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। पूर्व नियोजित कोई कार्य आज पूरा हो सकता है। हर हाल में संयम बनाए रखना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। खाली समय का सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार लिया हुआ पैसा चुकाने में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी के साथ बहस न करना ही बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- खर्चों को लेकर चिंता हो सकती है, ऐसे में बजट बनाना उपयोगी रहेगा। संतान की ओर से किसी वस्तु की मांग हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से बात करते समय समझदारी और तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9


-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-09 जून 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी प्रात: 09:35 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 08:50 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र अपराह्न 03:31 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः शिव मध्याह्न 01:09 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: वैकासी विसाकम।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor