आपके सितारेः गुरुवार, 12 जून 2025 का राशिफल

12 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 11, 2025 - 23:13
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 12 जून 2025 का राशिफल

मेष:
उच्च अधिकारियों से संबंधों में मजबूती आने की संभावना है। प्रमोशन या ट्रांसफर के शुभ संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई पुराना क्लाइंट लाभदायक डील दे सकता है। रुका हुआ पैसा लौटने या पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ:
कारोबार में रणनीतिक बदलाव की योजना भविष्य में बड़े लाभ का कारण बन सकती है। नए प्रोजेक्ट्स व साझेदारी से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यकुशलता की सराहना होगी, सीनियर्स अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। शेयर या क्रिप्टो जैसे जोखिमपूर्ण निवेश से बचना उचित।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन:
सहकर्मियों की ईर्ष्या से कुछ परेशानी संभव है, लेकिन संयम से स्थिति पर नियंत्रण संभव। व्यापार में कोई पार्टनर पीछे हट सकता है, बैकअप प्लान तैयार रखना बेहतर रहेगा। हालिया निवेश से रिटर्न उम्मीद से कम रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
व्यवहार और निर्णय दोनों प्रभावशाली रहेंगे। उच्च पदस्थ व्यक्तियों से संवाद सफल हो सकता है। पारिवारिक व्यापार या खानपान से जुड़े क्षेत्रों में आय के नए स्रोत सामने आएंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह:
आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, कार्यक्षेत्र में उपस्थिति महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। नेतृत्व भूमिका निभा रहे लोग टीम का विश्वास पाएंगे। मार्केटिंग और ब्रांडिंग में हुआ निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अप्रत्याशित आय के योग बनते हैं। शान-शौकत पर व्यर्थ खर्च से बचें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

कन्या:
स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी जैसे बदलावों की शुरुआत संभव। कार्य में बारीकी से ध्यान देने की आदत वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। व्यापार में सरकारी योजनाओं या छूट का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8

तुला:
पुराने संपर्क से नौकरी या व्यापार में अच्छा अवसर मिल सकता है। साझेदारी में कार्य करते समय कानूनी दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। आय स्थिर रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान कम होने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। ऑनलाइन कारोबार में लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक:
रिसर्च, लेखन, सर्जरी या रहस्यात्मक विषयों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत प्रयास टीम वर्क से अधिक प्रभावी रहेंगे। पुराने अनुभव किसी बड़े निर्णय में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ, लेकिन पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु:
ऊर्जा और जोश का सकारात्मक प्रभाव कार्यस्थल पर पड़ेगा। इंटरव्यू आदि में सफलता की संभावना। व्यापारियों को विदेश से ऑर्डर या एक्सपोर्ट डील मिलने की संभावना है। अनायास धन लाभ या बैंक ऑफर से फायदा संभव।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा। प्रमोशन के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मैनेजमेंट, अकाउंटिंग या ऑडिट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। किसी पुरानी योजना को पुनः प्रारंभ करना लाभकारी सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ:
कार्यस्थल पर बदलाव लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा हो सकता है। स्टार्टअप से जुड़े लोगों को इन्वेस्टर की ओर से सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

मीन:
सहकर्मी सहयोग लेंगे। व्यापार में आ रही सरकारी अड़चन दूर होने की संभावना है। धन आगमन के प्रबल योग बनते हैं, खासकर आर्ट, म्यूजिक, फैशन जैसे क्रिएटिव फील्ड्स में जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। निवेश से पूर्व वरिष्ठों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

Top of Form

Bottom of Form

 

Bottom of Form

 

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। |  -मोबाइलः 9893118788

 

-13 जून 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वितीया अपराह्न 03:18 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 11:21 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल अपराह्न 01:48 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor