आपके सितारेः सोमवार, 16 जून 2025 का राशिफल

16 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 15, 2025 - 22:52
 0
आपके सितारेः सोमवार, 16 जून 2025 का राशिफल

मेष :- किसी भी काम में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों की तरफ से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी कानूनी मामले में उलझन है तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। बातचीत में विनम्रता आवश्यक है। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। सरकारी नौकरी में तबादले के कारण स्थान परिवर्तन संभव है। कुछ कठिन हालात सामने आ सकते हैं, लेकिन संयम बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ तालमेल बना रहना जरूरी है। बहसबाजी से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- कारोबार में तेजी आने की संभावना है। लाभ की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से निश्चिंतता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि पर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सकारात्मक परिणाम संभव हैं। माता-पिता का आशीर्वाद सहायक सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गंभीरता से कार्य करने पर सफलता सुनिश्चित है। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। व्यापार में साझेदार से मतभेद की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- परिवार में किसी सदस्य की बात अप्रिय लग सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति के संकेत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर विचारों को गंभीरता से लिया जाएगा। कार्यों में सहजता से सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में आने से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों का संतुलन बना रहेगा। सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास सफल रहेगा। कोई नया कार्य आरंभ किया जा सकता है। संतान पक्ष से असंतोष की स्थिति संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- कार्यों को लेकर गंभीरता बनी रहेगी और मेहनत से कार्य पूरे किए जाएंगे। कार्यस्थल पर लगन देखकर सहकर्मी भी प्रभावित होंगे। उत्साह की प्रचुरता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें साधने के लिए अतिरिक्त प्रयास आवश्यक होंगे। मित्रों के साथ समय बिताकर मानसिक बोझ कम होगा। परिवार में किसी सदस्य से विवाद संभव है। धैर्य रखना और बड़ों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- मन पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यों में भी संलग्न रहेगा। सांस्कृतिक एवं मानसिक आनंद प्राप्त होगा। परिवार में तालमेल बना रहेगा। वरिष्ठों से संवाद करते समय शब्दों के चयन में सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा कोई बात अप्रिय प्रतीत हो सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- कारोबार के सिलसिले में यात्रा संभव है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि किसी बड़े निवेश से परहेज करना हितकर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में योग्यता के अनुसार कार्य प्राप्त होगा, जिससे संतोष की अनुभूति होगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य आवश्यक है। विवाद से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुंभ :- घर में किसी करीबी के आगमन से प्रसन्नता और रौनक का वातावरण बनेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आपसी भाईचारे को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य प्रारंभ करने का विचार बन सकता है। व्यवहार और संवाद शैली आकर्षक रहेगी। परिवार के हित में निर्णय लिया जाएगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। बच्चों को अच्छे संस्कार और पारिवारिक मूल्य देने में सफलता प्राप्त होगी। विदेश से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वहन किया जाएगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः  9893118788

-17 जून 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: षष्ठी अपराह्न 02:46 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:01 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ पूर्वाह्न 09:34 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 02:13 बजे से कल अपराह्न 01:34 बजे तक।

पंचकः चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor