आपके सितारेः शुक्रवार, 20 जून 2025 का राशिफल

20 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 19, 2025 - 22:30
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 20 जून 2025 का राशिफल

मेष :- नौकरी और कारोबार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव। सुख-सुविधा के लिए कुछ सामान खरीदा जा सकता है। परिवार का कोई सदस्य खुशी का कारण बनेगा। कोई आनंददायक खबर प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता, यदि पूर्व से अस्वस्थ हैं तो विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :- विदेशी क्षेत्र से लाभ संभव। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल। कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता आवश्यक। जोखिम वाले कामों से बचना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :- प्रभाव और सम्मान में वृद्धि के संकेत। पूर्व में किए किसी कार्य के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रॉपर्टी मामलों में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव। मित्रों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :- पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पिता व घर के बड़ों के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा। नेतृत्व क्षमता से लाभ मिलेगा। बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- किसी कार्य के अटकने से परेशानी संभव। नौकरी में कार्य सामान्य रहेगा, पर सहकर्मी की बातों से असहजता हो सकती है। अनावश्यक खर्च की आशंका। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। अधिक भरोसे से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :- आलस्य और सुस्ती से दूरी बनाना लाभकारी। बिजनेस में लाभदायक डील संभव। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी चिंता का समाधान मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में आय में वृद्धि के संकेत।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8

तुला :- साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अवसर प्राप्त हो सकता है। पुराने कानूनी मामलों में सफलता के संकेत। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :- नौकरी में पद व प्रभाव में वृद्धि के संकेत। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। पूर्व में किए कार्य का लाभ मिल सकता है। यात्रा का योग भी बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- कार्यक्षेत्र में विरोधी बाधा उत्पन्न करने की चेष्टा करेंगे। संयम व कूटनीति से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। छात्रों को सफलता व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश में सफलता के संकेत।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9

मकर :- कार्य में सतर्कता आवश्यक। अच्छा प्रदर्शन सम्मान दिला सकता है। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। अतिथि के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- दान-पुण्य में रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी का अवसर मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

मीन :- कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन उत्तम रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। परिवार संग मनोरंजन के पल मिलेंगे। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भौतिक सुख-साधनों का आगमन संभव।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

Top of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | - मोबाइलः 9893118788

-21 जून 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: दशमी प्रात: 07:18 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी कल प्रात: 04:27 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र शाम 07:50 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।

योगः अतिगंड रात्रि 08:29 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग,मधुसर्पिस योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: योगिनी एकादशी व्रत (स्मार्त)।

विशेष दिवस: साल का सबसे बड़ा दिन, अंतराष्ट्रीय योग दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः समाप्त।

मूल: चल रहे हैं।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor