आपके सितारेः 14 अप्रैल 2025 का राशिफल
14 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 April, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
कुछ पेंडिंग कार्यों को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है, लेकिन पूर्व में किए कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी और घरेलू जरूरतों पर खर्च संभव है। किसी भी बड़े निर्णय से पूर्व वरिष्ठजनों से सलाह अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ:
परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आप हल्का महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम व लव लाइफ में रोमांटिक पल मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और शिक्षा में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन:
घरेलू और अन्य जिम्मेदारियों से व्यस्तता रहेगी। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी, भाग्यशाली अंक: 1
कर्क:
व्यवसाय में लाभ होगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। संबंधियों व मित्रों से भेंट होगी। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
उलझनों से मुक्ति मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या:
जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। बिजनेस में विशेषज्ञ की सलाह से लाभ होगा। छात्र भ्रमित न हों। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाकर चलें। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3
तुला:
किसी शौक को पूरा करने में धन खर्च होगा। परिवार में तालमेल बना रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र या मेहमान घर आ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेममय समय बितेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक:
आर्थिक संतुलन बना रहेगा और खर्च पर नियंत्रण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। वस्त्र या आभूषण से जुड़ा व्यापार लाभ देगा। भाई से विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभकारी सौदा हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 7
मकर:
कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार बनेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: धूमल, भाग्यशाली अंक: 10
कुम्भ:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान के साथ मनोरंजक समय बितेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पूर्व के किसी कार्य से लाभ मिलेगा। व्यापार में भी आय अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 18
मीन:
आमदनी में वृद्धि होगी और कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लव लाइफ सुखद रहेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
? 9893118788
-15 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वितीया प्रातः 10:55 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि आरंभ।
चंद्र राशि: रात्रि 08:27 मिनट तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि।
नक्षत्र: अर्द्धरात्रि उत्तर 03:10 बजे तक विशाखा, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र।
योग: रात्रि 11:33 बजे तक सिद्धि योग, तत्पश्चात व्यतिपात योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:53 बजे से 12:44 बजे तक
दुष्ट मुहूर्त: आज कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग – शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ।
सूर्योदय: प्रातः 05:55 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:42 बजे।
राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक अशुभ समय
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: रात्रि 12:07 बजे से अपराह्न 01:16 बजे तक।
पंचक: नहीं है।
मूल नक्षत्र: नहीं है।
दिशाशूल: आज उत्तर दिशा में यात्रा से परहेज़ करें। यदि आवश्यक हो तो दही या चावल का सेवन कर प्रस्थान करें।