आपके सितारेः 11 मार्च 2025 का राशिफल
11 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष:- मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। यदि परिवार में कोई परेशानी या तनाव की स्थिति है तो उससे आप आज राहत पाएंगे। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपकी प्रतिभा और पराक्रम से प्रभावित होकर शांत रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-5
वृषभ:- आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में दूसरों पर भरोसा ना करें। पारिवारिक जीवन में आपका सहयोग रहेगा। शिक्षा में संतान के प्रयास सार्थक होंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- पार्टनरशिप में कोई बिजनेस चला रहे हैं तो आज लाभ मिलेगा और साझेदारों से आप सहयोग भी पाएंगे। आप कहीं निवेश करते हैं तो वह भी पूरे दिल से करें। भविष्य में काफी फायदा मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4
कर्क:- आज ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहना होगा। बिजनेस में लाभ पाने से आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
सिंह:- आपका सरकारी क्षेत्र का काम आज बनेगा। आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी कठिन काम का हल निकालने में सफल रहेंगे। कारोबार में आपका कोई निर्णय आपको लाभ दिलाएगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8
कन्या:- बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कोई नया घर जमीन वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो आज आप उसमें सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ स्पष्टता रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
तुला:- आपको आज कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद चल रहा है तो जीवनसाथी की मदद से रिश्ते को सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4
वृश्चिक:- आप परिवार में जहां प्रेम और तालमेल बनाए रख पाएंगे वहीं बिजनेस और कार्यक्षेत्र में भी आपको आज इसका फायदा होगा। आज की अच्छी बात है कि आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5
धनु:- शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है, लेकिन आपको आज प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-6
मकर:- आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। माता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- आप अपने व्यापार में मिलने वाले मुनाफे से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देते हैं तो इस मामले में घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। यदि भाई-बहनों के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए लोन मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
12 मार्च 2025 का पंचांग
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी प्रात: 09:11 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र कल तड़के 04:05 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा योग अपराह्न 01:00 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः आज नहीं है।
दुष्टमुहूर्त: आडल योग।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:31 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:26 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: मासी मागम।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: गण्डमूल।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।