आपके सितारेः 14 मार्च 2025 का राशिफल

14 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 13, 2025 - 23:44
 0
आपके सितारेः 14 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- सफलता का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएं। प्रतिभा से जगह बनाएंगे। कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुडेंगे।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7

वृषभ:- निजी विषयों में संवेदनशीलता बनाए रहेंगे। भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। भावावेश में नहीं आएंगे। करियर व्यापार में सफल होंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। घरेलू मामलों में पहल से बचेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मिथुन:- सामाजिक पक्ष पर फोकस बनाए रखेंगे। सभी से सामंजस्य और सद्व्यवहार बढ़ाएंगे। प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ेगा। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- निजी मामलों में उमंग उत्साह और तेजी बनाए रखें। रक्त संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। हर्ष आनंद बढ़ेगा। तेजी रखेंगे। अतिथि आएंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- सकारात्मक परिणामों से उत्साहित बने रहेंगे। वातावरण में अनुकूलन रहेगा। इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नवाचार पर जोर देंगे। स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। संस्कारों पर जोर बनाए रखेंगे। नीति-रीति का पालन करेंगे। जीवन स्तर ऊंचा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

कन्या:- वाणिज्यिक विषयों में सम्हलकर आगे बढ़ने का समय है। रिश्तों को निभाने का प्रयास करेंगे। नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्यों को गति दे पाएंगे। रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी। करीबियों का साथ व सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8

तुला:- उपलब्धियां बढ़ाने की कोशिशों को गति देंगे। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित,आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे। लिखा-पढ़ी में पक्के रहेंगे। उधार के लेन-देन से बचें। चहुंओर लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक:- प्रबंधकीय प्रयासों में तेजी आएगी। करियर व्यापार में उछाल बना रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाएं। समर्थन का भाव रहेगा। पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- भाग्योन्नति के अवसरों का लाभ उठाएंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- सावधानी से कार्य करने का समय है। वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ाएंगे। सबका मान सम्मान रखेंगे। सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखेंगे। घर परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे। परस्पर विश्वास रखेंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी। नेतृत्व क्षमता संवार पाएगी। साथी और समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- कामकाजी चर्चा और संवाद बेहतर बनाए रखें। भेंटवार्ता में नियंत्रण लाएं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। समयबद्धता बनाए रखेंगे। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। मेहनत और लगन से आर्थिक प्रयास बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

15 मार्च 2025 का पंचांग

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 02:33 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आज प्रात: 08:54 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः गण्ड योग अपराह्न 02:00 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 6:28 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:27 बजे।

राहुकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: धुलण्डी होली।

विशेष दिवस: चैत्र मास प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor