09 फरवरी 2025 का राशिफल

09 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 9, 2025 - 06:22
 0
09 फरवरी 2025 का राशिफल

[8:37 am, 8/3/2025] SP Singh: 
मेष:- अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-5

वृषभ :- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा,आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन:- आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। अपने बिजनेस में योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ,  भाग्यशाली अंक-4

कर्क:- प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।
भाग्यशाली रंग- लाल,   भाग्यशाली अंक-1

सिंह :- आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपने यदि  किसी को धन उधार दिया था तो आप वापस ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8

कन्या:- अपने कामों पर पुरा ध्यान देंगे। आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर नहीं उलझना है। 
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

तुला :- आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे।  संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,  लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर,  भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर धन व्यय करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। घर मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, 
भाग्यशाली अंक-5

धनु :- आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन होने वाली है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- काला,  भाग्यशाली अंक-6

मकर :- किसी पुरानी गलती से आपको सबक मिलेगा, कामकाज से जुड़े मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।  यदि आपने किसी से कोई वादा किया था तो उसे पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- हरा,  
भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ :- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है।   आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप मनचाही यात्रा करेंगे। आप अपने फिजूल के खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- कत्थई,  भाग्यशाली अंक-1

मीन :- आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा,  भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित 
 मोबाइल: 9893118788
[8:43 am, 8/3/2025] SP Singh: 10 मार्च 2025 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त। 
शक संवतः 1946 क्रोधी। 
माह/पक्ष: फाल्गुन मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: एकादशी प्रात: 07:44 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी। 
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:51 बजे तक, तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।  
योगः शोभन योग अपराह्न 01:57 बजे तक, तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा। 
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:06 बजे से 12:53 मिनट तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं। 
शुभ मुहूर्त:  सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः  प्रातः 6:33 बजे।
सूर्यास्तः  सायं 6:25 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
 तीज त्योहार: आमलकी एकादशी व्रत, नृसिंह द्वादशी। 
विशेष दिवस: कोई नहीं।
भद्राः आज प्रात: 07:44 तक है।
पंचकः नहीं है।
मूल: गण्डमूल।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।