आपके सितारेः 12 मार्च 2025 का राशिफल

12 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 11, 2025 - 22:29
 0
आपके सितारेः 12 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- कार्यक्षेत्र और करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी. भाग्यशाली अंक-9

वृषभ:- आपके सम्मान और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। परिवार में आज सदस्यों की बीच तालमेल बढ़ेगा और आपको आवश्यक सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज लाभदायक होगा। धन के मामले में भरोसा न करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मिथुन:- व्यापार में धन-लाभ का योग बना रहेगा। नौकरी में आज आपको किसी सहकर्मी के व्यवहार से क्रोध आ सकता है। आज कामकाज के साथ आपको कार्यक्षेत्र में दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको आज कोई पुरानी समस्या के फिर से उभर आने से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ आपका समय रोमांटिक बीतेगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंह:- अपनी समझदारी और संयम से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा।  कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। घरेलू जरूरतों पर आज आपको धन खर्च करना होगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3

कन्या:- आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी, जिससे आपको बिजनेस और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, छात्रों का प्रदर्शन भी आज बेहतर होगा। कठिन लगने वाला विषय भी आप आज आसानी से हल कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज किसी पर भी भरोसा करके महत्वपूर्ण काम नहीं छोड़ना चाहिए। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी मिलेगी। अपने बच्चे की प्रगति देखकर आपको खुशी होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- अपने वरिष्ठों और माता-पिता के सहयोग से आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी।  दूर रहने वाले संबंधियों से आज अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से आज आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- परिवार में कुछ खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। किसी पारिवारिक कारणों की वजह से आपको आज मानसिक तनाव मिल सकता है। यदि आज आप व्यापार में कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो आपको आज सभी पक्षों को ठीक से समझ लेना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आपका अपने भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित चिंता का समाधान हो सकता है। अगर आज आप दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो आपके लिए यह फायदेमंद होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7

कुम्भ:- आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में आज आपको घर के बड़ों से मार्गदर्शन और लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। नौकरी में नई योजना पर काम करना होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-11

मीन:- अपनी मेहनत और कार्ययोजना से प्रतिकूल स्थिति को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। आपके विरोधी चाहकर भी आपका आज अहित नहीं कर पाएंगे। कारोबार व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

13 मार्च 2025 का पंचांग

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी प्रात: 10:35 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र कल प्रात: 06:19 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः धृति योग अपराह्न 01:03 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:04 बजे से 12:52 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 6:30 बजे।

सूर्यास्तः  सायं 6:26 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 मिनट से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: अट्टुकल पोंगल,फाल्गुन चौमासी चौदस, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, छोटी होली, होलिका दहन।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

भद्राः प्रात: 10:35 से रात्रि 11:26 तक है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor