आपके सितारेः 20 मार्च 2025 का राशिफल
20 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 मार्च 2025 का पंचांग भी।
मेष:- व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो कदम आगे बढ़ा सकते हैं। इससे आपको आगे फायदा होगा। नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7
वृषभ:- बढ़ते खर्चों का प्रबंधन करें। शौक को पूरा करने के लिए उधार लेने से बचें, वरना आप पर आर्थिक बोझ बढ़ता जाएगा। व्यापार के मामले में आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें। आज संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो परिवार के साथ बातचीत करके फैसला लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आय में इजाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन तनाव लेने से बचें। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से बातचीत करें, समस्या का समाधान निकल जाएगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
कन्या:- नौकरीपेशा जातकों को अपनी पसंद का काम मिल सकता है। आज मन खुश रहेगा। आपको व्यापार में अतिरिक्त फायदा हो सकता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8
तुला:- कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि आपको सहकर्मियों की मदद की जरूरत होगी। समय का प्रबंधन करके आप अपना काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
वृश्चिक:- कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वरना षड्यंत्र में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बातों से दूर रहें। सहकर्मियों की मदद से आप काम जल्दी निपटा सकते हैं। फिजूल बातों को अनदेखा करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- कारोबार में अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9
मकर:- परिवार के साथ नया वाहन खरीदने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आप बजट बनाकर ही आगे बढ़ें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- आज मेहनत का फल मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिवार या घरेलू व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में चुगलखोरों से दूर रहें। सहकर्मियों के सामने अपना भेद न खोलें। जीवनसाथी के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-1
मीन:- सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें। आज नौकरीपेशा जातकों को अपने खर्च को नियंत्रित करके चलना होगा। आर्थिक रूप से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन शाम तक कोई न कोई रास्ता निकल आएगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-21 मार्च 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी कल तड़के 04:23 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- अर्धरात्रि 01:46 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:46 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्धि योग शाम 06:42 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: आडल योग, विडाल योग।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:21 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:30 बजे।
राहुकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: शीतला सप्तमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज दोपहर 03:38 बजे तक।
पंचकः नहीं है।
मूल: गण्डमूल है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।