आपके सितारेः गुरुवार, 01 जनवरी 2026 का राशिफल

01 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Dec 31, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 01 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
दिन सावधानी बरतने के संकेत दे रहा है। आय बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। माताजी की सेहत में उतार–चढ़ाव चिंता बढ़ा सकता है। मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। परिवार में पूजा-पाठ के आयोजन से परिजनों का आना-जाना बना रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
बॉस पदोन्नति की बात आगे बढ़ा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की फरमाइशें आसानी से पूरी होंगी। नए वाहन की खरीदारी की योजना बनेगी। किसी के प्रति अहंकार की भावना से बचना आवश्यक है, अन्यथा आगे चलकर समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
बेवजह की भागदौड़ बनी रह सकती है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने के संकेत हैं। अच्छे खान-पान का आनंद मिलेगा। किसी परिचित के यहां मेल-मिलाप हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
कला और कौशल में निखार आएगा। किसी सहयोगी की बात मन को परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों पर पूरी निगरानी रखना आवश्यक होगा, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उभर सकती हैं, जिन्हें आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। पड़ोस में चल रहा विवाद शांत रहकर सुलझाना बेहतर रहेगा, अन्यथा कानूनी रूप ले सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें। किसी कार्य को लेकर चल रही चिंता पिताजी से बातचीत कर दूर हो सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव किए जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जिम्मेदारियां समय पर निभाने का प्रयास सफल रहेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से दूर होगी। संतान को नौकरी के लिए बाहर से बुलावा आ सकता है। नए घर का काम शुरू हो सकता है। जल्दबाजी की आदत से नुकसान संभव है, संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
दिन लाभदायक रहेगा। रोजमर्रा के काम टालने से बचें, अन्यथा आगे भागदौड़ बढ़ सकती है। कारोबार के लिए लोन अप्लाई किया जा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में अड़चन संभव है, इसलिए आंख-कान खुले रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
अकस्मात लाभ के योग बन रहे हैं। पुरानी गलतियों से सबक लेना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लंबित डील को सोच-समझकर फाइनल करें। प्रॉपर्टी की खरीदारी शुभ रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :-
सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, उतार-चढ़ाव परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। पार्टी या आयोजनों में भी खान-पान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
व्यापार में वाणी की सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा परिवार में कहासुनी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है, ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-02 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947

माह/पक्षः पौष मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः चतुर्दशी शाम 06:53 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।

चंद्र राशिः प्रातः 09:25 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 08:04 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल अपराह्न 01:07 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:38 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः शाम 06:53 बजे से कल प्रातः 05:11 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor